{"_id":"5c6edfe5bdec22271f34307b","slug":"101550770149-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक और परिचालकों के भरे जाएं पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक और परिचालकों के भरे जाएं पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। एचआरटीसी चालक यूनियन ने वीरवार को विधायक सुभाष ठाकुर से मुलाकात की। नगर सुधार समिति के प्रधान दिनेश कुमार की अगुवाई में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विधायक का एचआरटीसी कार्यशाला में सुलभ शौचालय व चालक ट्रेनिंग हाल बनवाने पर आभार व्यक्त किया। एचआरटीसी चालक यूनियन ने कहा कि जो रास्ता मुख्य सड़क से होकर एचआरटीसी कार्यशाला की ओर जाता है उसकी हालत दयनीय हो चुकी है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। इससे रात्रि बस चालकों व सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे तुरंत ठीक करवाया जाए। एचआरटीसी में चालक व परिचालकों की भारी कमी है। अगर कोई चालक परिचालक बीमार हो जाता है तो भी उसे ड्यूटी पर आना ही पड़ता है। यूनियन ने मांग की है कि नए स्टाफ की भर्ती की जाए। इस मौके पर एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रधान सुखदेव सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार राजेंद्र ठाकुर, रणजीत सिंह, प्रेम सिंह, बाबूराम वर्मा, श्याम प्रकाश शर्मा, होशियार सिंह, बलदेव शर्मा, सुंदर शर्मा मौजूद रहे।