फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकार मेडिकल बिलों का जल्द करें भुगतान

सरकार मेडिकल बिलों का जल्द करें भुगतान

Fri, 07 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
सरकार मेडिकल बिलों का जल्द करें भुगतान
सरकार मेडिकल बिलों का जल्द करें भुगतान
विज्ञापन

मांगों का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन : पेंशनर
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड व शहरी इकाई की संयुक्त बैठक शुक्रवार को विश्वकर्मा मंदिर डियारा सेक्टर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रधान रविंद्र नाथ भट्टा ने की। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। वहीं सरकार को चेताया की अगर समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत सतपाल नड्डा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सरकार से अनुरोध किया गया कि सरकार सेवानिवृत्त पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान करें जोकि कई वर्षों से लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी करने के उपरांत 5, 10 व 15 प्रतिशत अतिरिक्त मूल वेतन बढ़ोतरी की जाए। जेसीसी की बैठक शीघ्र बुलाई जाए ताकि पेंशनरों की मांगों पर विचार-विमर्श करने के बाद उनका समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सदर खंड के सचिव चेतराम शर्मा, कोषाध्यक्ष रामलाल चंदेल, बाबू राम गौतम, कृष्ण सिंह चंदेल, जयलाल शर्मा, नंदलाल राही, ओपी गर्ग, प्रदीप वर्मा व जेके नड्डा ने सरकार को चेताया कि अगर शीघ्र ही पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पेंशनर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed