फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मनरेगा मजदूरों ने लगाया पूरी दिहाड़ी न देने का आरोप

मनरेगा मजदूरों ने लगाया पूरी दिहाड़ी न देने का आरोप

Sun, 12 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों ने लगाया पूरी दिहाड़ी न देने का आरोप
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पंजगाई के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंप कर उन्हें मनरेगा की दिहाड़ी पूरी न देने का आरोप लगाया है। उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि उनकी पूरी मजदूरी दिलाई जाए।
ज्ञापन सौंपने गए ग्रामीणों कांता देवी, हरदेई देवी, सुमन गौतम, संजू देवी, मीना देवी, रामकली देवी, अर्चना देवी, बंती देवी, पुष्पा देवी ने बताया कि मनरेगा के तहत पंजगाई में भूमि सुधार के तहत मजदूरी का काम किया था लेकिन पंचायत में कार्यरत सहायक ने उन्हें 179 जो उनकी दैनिक मजदूरी बनती थी, उसकी जगह 101 रुपये के हिसाब से दी गई है जो कि गरीब मजदूरों के साथ ज्यादती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। ऐसे में वह मजदूरी कर ही परिवार का पालन पोषण करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें जानबूझ कर तंग किया जा रहा है। इस बारे में वह कई बार शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि उन्हें पूरी मजदूरी दिलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed