{"_id":"5b538e7f4f1c1b44748b61d8","slug":"101532202623-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ब्लाक प्रमुख पति समेत दो लोग बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ब्लाक प्रमुख पति समेत दो लोग बाल बाल बचे
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। ब्लाक प्रमुख रविंद्र कौर के पति व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी की कार अनियंत्रित हेाकर रोड किनारे खाई में पलट गई, जिसके कारण वह व उनका साथी बाल बाल बचा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलनगरी निवासी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पति शनिवार की शाम करीब चार बजे कार से स्वार क्षेत्र से अपने घर को जा रहे थे। उनके साथ कार में उनका एक दोस्त भी था। कोतवाली क्षेत्र में स्वार-बिलासपुर रोड पर ग्राम सरबरनगर के पास कार के आगे चल रहे एक बाइक सवार ने अपनी बाइक रोड पर लहरानी शुरु कर दी। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार रोड किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गड्ढे में कार जाने के बाद दो बार पलटी। कार में सवार प्रमुख पति की चीख पुकार सुनकर रोड से गुजर रहे लोग रुक गए और खेतों में काम करने वाले लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। दोनों को आनन फानन में लोगों ने कार से बाहर निकाला। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को भी गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद वह अपने संबंधियों के साथ घर चले गए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में उनके व उनके साथी के कोई चोट नहीं आई है। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक हादसा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है।