फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   150 वर्ग मीटर के कब्जों को बिना शर्त नियमित करे सरकार: वरिष्ठ सभा

150 वर्ग मीटर के कब्जों को बिना शर्त नियमित करे सरकार: वरिष्ठ सभा

Sat, 21 Jul 2018 08:32 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
150 वर्ग मीटर के कब्जों को बिना शर्त नियमित करे सरकार: वरिष्ठ सभा

विज्ञापन
150 वर्ग मीटर के कब्जों को बिना शर्त नियमित करे सरकार : वरिष्ठ सभा
डेंगू के रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार और केंद्रीय मंत्री उठाए प्रभावी कदम
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक पालिका क्लब में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रधान आएएस शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न विषयों व मामलों पर भी चर्चा की गई।
सभा ने शहर में फैले डेंगू रोग के बढ़ते प्रकोप पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सभा ने राज्य सरकार व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि इसकी रोकथाम के लिए उच्च स्तरीय कदम उठाए जाएं। सभा ने इस बात का भी रोष जताया है कि बार-बार आग्रह करने के बाद भी बिलासपुर-शिमला व बिलासपुर-चंडीगढ़ प्रथम बस सेवा को क्रमश: वाया आईजीएसमी व पीजीआई चलाया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

सभा ने सरकार का जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग वार्ड बनाने का भी आभार व्यक्त किया है। सभा ने मांग की है कि पेंशनरों के बकाया मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए । इसके अलावा फोरेंसिक साइंस विषय को तकनीकी विश्वविद्यालय में चालू किया जाए। इसके अलावा सभा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बिलासपुर में 150 वर्ग मीटर के कब्जों को बिना किसी शर्त के नियमित किया जाए। सभा के दौरान दिवंगत आत्मा इंद्र सिंह, गोपाल, सुंदर, कमलजीत, पृथी सिंह चंदेल, पराशर, दर्शनू, रीना व सत्या के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभा के महासचिव मस्तराम वर्मा, संयुक्त सचिव बसंत राम वर्मा, बाबूराम, जेएन मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, आरजी डोगरा, प्रेमलाल, जीतराम, गरजाराम, राधे श्याम, कृष्ण लाल, वीआर शर्मा, ओंकार कपिल, नंद किशोर सहित अन्य उपस्थित थे।
----
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed