फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्रेमी के घर पहुंची युवती, रचाया ब्याह

प्रेमी के घर पहुंची युवती, रचाया ब्याह

Fri, 20 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के घर पहुंची युवती, रचाया ब्याह
बिलासपुर। एक युवती अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के घर जा पहुंची और उसके परिजनों की गैर मौजूदगी प्रेमी से अपनी मांग भरवा ली। प्रेमी के परिजनों ने युवती के परिजनों को बुलाकर अपनी पुत्री को घर ले जाने को कहा तो युवती ने हंगामा कर दिया। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

बदायूं जनपद का रहने वाले एक व्यक्ति परिवार सहित बिलासपुर में किराये के मकान में रहता है। उसका एक पुत्र कालेज में पढ़ता है। मोहल्ले वालों के मुताबिक, युवक का कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री से पढ़ाई के दौरान पहले दोस्ती हुई और बाद में दोनों का एक दूसरे से प्यार हो गया। युवक व युवती का एक दूसरे के घर भी आना जाना हो गया। बताते हैं कि दोनों के परिवार वालों ने पहले तो कोई गौर नहीं किया, जब दोनेां का प्यार परवान चढने लगा तो दोनों के परिजनों ने एक दूसरे से मिलने पर बंदिश लगा दी। युवक की मां ने कोतवाली में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह मंदिर गई हुई थी और उसके पति ड्यूटी गए हुए थे। घर पर उसका पुत्र अकेला था। आरोप है कि युवती उसके घर में घुस आई और उसके पुत्र से अपनी मांग में सिंदूर भरवाकर शादी रचाने का दावा करने लगी। वह जब मंदिर से लौटकर घर आई तो नजारा देखकर दंग रह गई। महिला ने आनन फानन में अपने पति व युवती के पिता को मामले की जानकारी दी। युवती के परिजन भी कुछ लेागों के साथ युवक के घर पहुंच गए और पुत्री को नाबालिग बताते हुए शादी अवैध बताई। युवती के परिजन जब उसे घर ले जाने लगे तो उसने साफ कह दिया कि वह मर जाएगी, मगर उनके साथ घर नहीं जाएगी। उसने शादी रचाने की बात भी कही। इस दौरान युवती ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई, जहां दोनों के बीच अपसी बातचीत खबर लिखने तक जारी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की आपसी बातचीत चल रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed