{"_id":"5b4377ff4f1c1ba64e8b4bda","slug":"101531148287-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को सौंपी फोगिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को सौंपी फोगिंग मशीन
Updated Mon, 09 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को सौंपी फॉगिंग मशीन
सात दिन में तैयार हो जाता है साफ पानी में डेंगू का मच्छर
सुबह और शाम पूरे बाजू के कपड़े पहनकर घरों से निकलें बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। डेंगू के मच्छरों का खात्मा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खुद की फॉगिंग मशीन खरीद ली है। 82 हजार रुपये की लागत से खरीदी गई मशीन को स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को सुपुर्द कर दिया है। अब नगर परिषद की जिम्मेवारी होगी कि वह शहर के हर वार्ड में फॉगिंग करेंगे ताकि डेंगू के मच्छर का सफाया हो सके। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि करीब 90 प्रतिशत तक डेंगू का मच्छर मर जाता है।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञों की भी सहायता ले रहा है कि किस तरह डेंगू के मच्छर से बचाया जा सके। वहीं दिल्ली से आई एनसीडीसी की डॉक्टरों की टीम ने भी बिलासपुर में डेरा जमा दिया है। पांच डॉक्टरों की टीम तीन से चार दिन तक बिलासपुर में ही रहेगी और यह पता करेगी की आखिर डेंगू कैसे फैल रहा है। वहीं टीम के डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू का मच्छर 90 प्रतिशत बाहर होता है। ऐसे में घरों के बाहर एकत्रित हुए पानी में ही डेंगू का मच्छर पैदा होता है। इसके काटने का भी समय होता है। यह मच्छर सुबह आठ बजे से 10 से 11 बजे तक व शाम चार से छह बजे तक ज्यादा सक्रिय होता है। वहीं टीम का यह भी कहना है कि अगर घरों के आसपास झाड़ियां हैं तो भी यह मच्छर उसमें अंडे दे देता है जिससे सात दिन बाद डेंगू का मच्छर तैयार हो जाता है।
सीएमओ बिलासपुर वीके चौधरी का कहना है कि एक फॉगिंग मशीन नगर परिषद बिलासपुर को सौंप दी गई है जो पूरे शहर में नियमित तौर पर फॉगिंग करेगी। इसके अलावा लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स....
ऐसे करें डेंगू के मच्छर से बचाव
1. सुबह व शाम कम से कम घर से बाहर निकलेें, पूरे बाजू के कपड़े और पेंट पहने।
2. अपने घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, झाड़ियों को भी समय-समय पर काटें।
3. कूलरों को सप्ताह में दो बार साफ करें। गमलों में भी पानी एकत्रित न होने दें।
4. गंदे पानी की नाली की सफाई रखें, घर के खिड़की व दरवाजे बंद रखें।
5. पानी से भरी टंकियों को ढक कर रखें ताकि मच्छर उसमें अंडे न दे सकें।
------------------------
...खेमराज शर्मा।