{"_id":"5b3b868c4f1c1b93288b45e5","slug":"101530627724-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी और जेवरात से भरा पर्स ले उड़ा ले गया चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी और जेवरात से भरा पर्स ले उड़ा ले गया चोर
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)। शाहतलाई में अपनी मां के साथ घर जा रही मासूम के हाथ से चोर नकदी और जेवरात से भरा पर्स छिन कर ले गया। वारदात उस वक्त हुई जब एक महिला शाहतलाई बाजार से अपनी बच्ची के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान चोर ने एकांत स्थान देख कर बच्ची के हाथ से नकदी और जेवरात से भरा पर्स छिन लिया। पर्स में 12 हजार रुपये नकदी, सोने की अंगूठी और कान की बालियां और चांदी के जेवर थे। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस थाना तलाई में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी सुरेश कुमार ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि करीब दिन के 2.30 बजे उसकी पत्नी व बेटी बाजार से घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह दोनों शिशु मॉडल स्कूल भवन के पास पहुंची तो दूसरी तरफ से एक व्यक्ति आया और दोनों को अकेला व एकांत स्थान देख कर बच्ची के हाथ से नकदी और जेवरात से भरा पर्स ले उड़ा। हालांकि महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक कोई सुन पाता चोर पर्स लेकर भागने में सफल हो गया।
पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर आईपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए पर्स छिनने वाले व्यक्ति को पकड़ने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि पर्स छिनने वाला व्यक्ति जल्द पुलिस की पकड़ में होगा।