{"_id":"5a524b574f1c1b5c248b6ded","slug":"101515342679-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौणकोठी में चार कमरों की गौशाला राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौणकोठी में चार कमरों की गौशाला राख
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव धौणकोठी में शनिवार देर रात आग लगने से चार कमरों की गौशाल जलकर राख हो गई है। आग लगने से गौशाला में रखी तूड़ी, घास सहित ईमारती लकड़ी जलकर नष्ट हो गई है। आग लगने से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार लेखराम ठाकुर की इस गौशाला में पशु बंधे हुए थे। जबकि उनके छोटे भाई बाबूराम ठाकुर ने भी यहां पर पशुओं के लिए घास रखा हुआ था। लेखराम ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्हें पता चला की यहां आग लग गई है। वे बूझाने के लिए वह भागे। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद सबसे पहले पशुओं को यहां से बाहर निकाला गया। जिसके बाद आग को बुझाने का कार्य शुरू हुआ। सुबह पांच बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। लेखराम ने बताया कि इस दौरान ग्रामीण कर्म सिंह, हंसराज, नंदलाल, जयपाल सहित अन्यों ने आग को बुझाने में काफी मदद की। गांव के अंदर रखा घास, तूड़ी व देवदार की इमारती लकड़ी जल कर नष्ट हो गई है। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हलका पटवारी को भी मौके का मुआयना करने को कहा गया था, लेकिन अभी तक कोई नहीं पहुंचा है।