फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   100 fruit trees planted in Nihal, Kunala, Gopal Mandir and Bilaspur

Bilaspur News: निहाल, कुनाला, गोपाल मंदिर व बिलासपुर में लगाए 100 फलदार पौधे

Sun, 05 Jul 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
100 fruit trees planted in Nihal, Kunala, Gopal Mandir and Bilaspur
बिलासपुर में आयोजित विशेष अभियान में पौध रोपण करते हुए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।
हिमालयन एजुकेशनल एंड ट्रेनिंग सोसायटी ने चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमालयन एजुकेशनल एंड ट्रेनिंग सोसायटी ने वर्मा ज्वेलर्स सोलन के सहयोग से बिलासपुर में एक विशेष पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि बंदरों और अन्य वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक खाद्य स्रोत विकसित कर मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में स्थायी प्रयास करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की कोषाध्यक्ष चंपा ने अमरूद का पौधा रोपित कर किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। यदि समाज मिलकर फलदार एवं देशी प्रजातियों के पौधे लगाए और उनका संरक्षण करें, तो भविष्य में वन्य जीवों को भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने की आवश्यकता कम होगी। अभियान के दौरान निहाल, कुनाला, गोपाल मंदिर के समीप, बंदला सड़क व बिलासपुर में लगभग 100 फलदार और देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इन पौधों के विकसित होने पर यह क्षेत्र वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्था ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों एवं युवाओं से अपील की कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक फलदार एवं देशी प्रजातियों के पौधे लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें। आगामी चरण में डियारा सेक्टर एवं रौड़ा सेक्टर सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े स्तर पर छायादार और देशी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता में कौशल्या देवी, विक्रम ठाकुर, मीना कुमारी, चंपा देवी, नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, शिक्षाविद् सुशील पुंडीर, राजेश गर्ग, सोहन लाल, उषा शर्मा का विशेष योगदान रहा।

बिलासपुर में आयोजित विशेष अभियान में पौध रोपण करते हुए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।

बिलासपुर में आयोजित विशेष अभियान में पौध रोपण करते हुए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed