फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 women will be associated with BJP at every booth: Garg

हर बूथ पर भाजपा से जोड़ी जाएंगी 10 महिलाएं : गर्ग

Tue, 16 Dec 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 16 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
10 women will be associated with BJP at every booth: Garg
घुमारवीं भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में  मौजूद पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग। संवाद
कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। घुमारवीं भाजपा महिला मोर्चा की बैठक का घुमारवीं में हुई, जिसमें महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम पठानिया और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा ने हर बूथ पर 10 महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में कुल 111 बूथ हैं और इन सभी बूथों पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को पहले से अधिक मजबूत किया जाएगा। भाजपा की महिला कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर संगठन को सशक्त करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है और महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ छल किया है। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने 18 से 59 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने का वादा किया था और इसके लिए चुनावों के दौरान फार्म भी भरवाए गए, लेकिन सत्ता में आए तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम पठानिया, बबीता, दीपिका ठाकुर, अनीता, पूजा कुमारी, वंदना रानी, उषा शर्मा, व्यासा नड्डा, प्रोमिला, पुष्पा शर्मा, मुकेश लता, रानी देवी, संतोष शर्मा, कंचन देवी, सुरनीत ठाकुर सीमा शर्मा और व्यासा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed