फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 thousand devotees visited Maa Nayanadevi on Tuesday

Bilaspur News: मंगलवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन

Tue, 19 Mar 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
10 thousand devotees visited Maa Nayanadevi on Tuesday
-पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इस दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या श्रद्धालु पहुंचे।

मंदिर परिसर पूरा दिन श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजता रहा। कतारों में खड़े रहकर श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था को बनाए रखा और माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्था के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए। श्रद्धालुओं को कतार में माता जी के दर्शनों के लिए भेजा गया। ज्येष्ठ मंगलवार के दौरान पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ का विशेष महत्व है। जो भी श्रद्धालु पूजा अर्चना विधिवत रूप से करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं माता रानी पूर्ण करती हैं। श्रद्धालुओं ने माथा टेकने के बाद विधिवत रूप से हवन यज्ञ में आहुतियां डाली और सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed