फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 long routes diverted from HRTC Bilaspur depot to four lane

Bilaspur News: एचआरटीसी बिलासपुर डिपो से फोरलेन पर 10 लंबे रूट डायवर्ट

Mon, 06 Nov 2023 04:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
10 long routes diverted from HRTC Bilaspur depot to four lane
-चंडीगढ़, दिल्ली, किरतपुर और कालका रूट पर चल रही बसें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के बिलासपुर से फोरलेन पर 10 बस रूटों को डायवर्ट किया गया है। इसमें दिल्ली, चंडीगढ़, किरतपुर और कालका बस रूट शामिल हैं। हालांकि अभी तक कोई नया बस रूट इसमें शामिल नहीं किया गया है।

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन शुरू होने के बाद बिलासपुर से भी बस रूट को डायवर्ट किया जा रहा है। बिलासपुर एचआरटीसी की ओर से अभी तक करीब 10 बस रूटों को बदला गया है। इन बस रूटों का समय नहीं बदला गया है। जिस समय सारणी से यह बसें पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से जाती थी, अभी भी उसी समय से यह अपने डिपो से निकल रही हैं। इसमें तलाई-कालका, बिलासपुर-चंडीगढ़, बिलासपुर-दिल्ली, बिलासपुर-किरतपुर मुख्य रूट हैं। इन बसों का बिलासपुर से निकलने का समय तो पुराना है, लेकिन वापस आते समय इसमें उतार चढ़ाव हो रहा है, क्योंकि फोरलेन से होकर जाने पर समय कम लग रहा है। इन बसों के रूट बदले जाने से जहां लोगों के समय की बचत हुई है वहीं उन्हें सुविधा भी मिली है। वहीं दूसरी ओर स्वारघाट और उसके साथ लगते क्षेत्र के लोगों की इससे परेशानियां भी बढ़ी हैं। क्योंकि बसों का आगमन वहां से कम हुआ है। पंजाब और हरियाणा रोडवेज की अधिकतर बसें भी फोरलेन से होकर आ रही हैं। हालांकि बिलासपुर प्रबंधन की ओर से इस क्षेत्र के स्थानीय रूट चलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं प्रबंधन की ओर से मंडी भराड़ी, ऋषिकेश और पट्टा के लिए भी बस सुविधा शुरू की है। बस अड्डा बिलासपुर से फोरलेन पर इलेक्ट्रिक बस चल रही है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि करीब 10 लंबे रूट को फोरलेन पर डायवर्ट किया गया है। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बसें चलाई जा रही हैं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed