फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur Women are keeping watch at night to bring about a drug-free new dawn

Bilaspur News: नशेड़ियों की खैर नहीं! नशा मुक्त नई सुबह लाने के लिए रात को पहरा दे रहीं हैं महिलाएं

Sun, 14 Dec 2025 11:39 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:39 AM IST
सार

जिला बिलासपुर का लघट गांव दो पंचायतों बैरी रजादियां और बरमाणा को जोड़ता है। यह क्षेत्र आवाजाही के लिहाज से संवेदनशील बन गया है। नशा तस्कर इस मार्ग का इस्तेमाल युवाओं और स्कूली बच्चों को अपने जाल में फंसाने के लिए कर रहे हैं। वहीं, इस मार्ग पर अब महिलाएं रात को पहरा दे रही हैं।
 

विज्ञापन
Bilaspur Women are keeping watch at night to bring about a drug-free new dawn
हाथ में लाठी लेकर पहरा देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नशा मुक्त नई सुबह आए। इस सोच के साथ चिट्टा (हेरोइन) जैसे घातक नशे के खिलाफ महिला मंडल लघट की महिलाएं एकजुट हो गई हैं। युवाओं और बच्चों को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने, गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से महिलाओं ने रात के समय गांव में पहरा देना शुरू कर दिया है। सदर विधानसभा का लघट गांव दो पंचायतों बैरी रजादियां और बरमाणा को जोड़ता है। बरमाणा औद्योगिक क्षेत्र है। सदर के पंजगाईं, बरमाणा, बैरी, हरनोड़ा, धार-टटोह, घाघस तक चिट्टा माफिया के सबसे ज्यादा सक्रिय होने की खबर है। इसी वजह से यह क्षेत्र आवाजाही के लिहाज से संवेदनशील बन गया है। महिलाओं का कहना है कि गांव में नया लिंक रोड बना है। 

विज्ञापन


यह रात को सुनसान होता है। इसी रोड को अब नशा तस्कर अपना अड्डा बना रहे हैं। नशा तस्कर इस मार्ग का इस्तेमाल युवाओं और स्कूली बच्चों को अपने जाल में फंसाने के लिए कर रहे हैं। महिला मंडल की इस पहल को गांव के ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। कई ग्रामीणों ने रात के समय महिलाओं के साथ पहरे में शामिल होने की बात की है, जबकि अन्य लोग संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तुरंत महिला मंडल और पुलिस को सूचित करेंगे। महिला मंडल प्रधान पिंकी शर्मा ने बताया कि चिट्टे जैसे नशे से युवा बर्बादी की ओर जा रहा है। केवल पुलिस या प्रशासन पर निर्भर रहने से समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि गांव या आसपास के क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसे मौके पर ही रोका जाएगा और तुरंत पुलिस को सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन

नशा बेचने और संरक्षण देने वालों के लिए गांव में जगह नहीं
महिला मंडल का साफ कहना है कि नशा बेचने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों के लिए गांव में कोई जगह नहीं है। जरूरत पड़ने पर महिलाएं सामूहिक रूप से सख्त कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगी। इस मुहिम में महिला मंडल की सदस्य उर्मिला देवी, कुसुमलता,अंजू शर्मा, कंचन चंदेल, मीरा देवी, सपना देवी और रीना देवी सहित अन्य महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं का यह साहसिक कदम न केवल गांव में सुरक्षा का भाव पैदा कर रहा है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी एक मजबूत संदेश दे रहा है कि समाज जब एकजुट हो जाए तो नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed