फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur Prof. Premlal Gautam receives Padma Shri; President Murmu confers the honour.

हिमाचल: बिलासपुर के प्रो. प्रेमलाल गौतम को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Tue, 23 Jun 2026 09:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 09:52 PM IST
सार

 बिलासपुर जिले के बरठीं क्षेत्र के कंडयाना गांव के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो. प्रेमलाल गौतम को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
Bilaspur Prof. Premlal Gautam receives Padma Shri; President Murmu confers the honour.
प्रो. प्रेमलाल गौतम को मिला पद्मश्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं क्षेत्र के कंडयाना गांव के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो. प्रेमलाल गौतम को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। 78 वर्षीय प्रो. गौतम ने अपने लंबे वैज्ञानिक और शैक्षणिक जीवन में कृषि अनुसंधान, उन्नत बीज विकास, जैव विविधता संरक्षण और कृषि संस्थानों के सशक्तीकरण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके शोध और नवाचारों का लाभ देशभर के लाखों किसानों को मिला है।
विज्ञापन

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई उन्नत फसल किस्मों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन किस्मों की विशेषता अधिक उत्पादन, बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों के अनुकूलता रही। इन किस्मों को अपनाने से किसानों की उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि हुई। प्रो. गौतम ने कृषि विज्ञान को केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखते हुए आधुनिक तकनीकों को किसानों के खेतों तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रशिक्षण कार्यक्रमों, फील्ड डेमो और विस्तार गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तहत नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज के निदेशक के रूप में उन्होंने दुर्लभ और विलुप्तप्राय फसल प्रजातियों के संरक्षण का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके प्रयासों से देश की जैव विविधता और खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिली। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय सोलन में डीन, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर और आईसीएआर में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार सेवाओं को नई दिशा दी। अपने अकादमिक जीवन में उन्होंने सैकड़ों कृषि वैज्ञानिकों और शोधार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। प्रो. प्रेमलाल गौतम का जीवन कृषि और किसानों के उत्थान को समर्पित रहा है। पद्मश्री सम्मान मिलने पर उनके पैतृक गांव कंडयाना सहित पूरे बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे समर्पण, शोध और उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed