{"_id":"6720ebbb1bee7de0d2029003","slug":"bilaspur-news-motor-boat-capsized-in-gobind-sagar-lake-all-three-passengers-were-safe-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में पलटी मोटर बोट, तीनों सवार सुरक्षित; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में पलटी मोटर बोट, तीनों सवार सुरक्षित; ऐसे बची जान
Wed, 30 Oct 2024 07:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 30 Oct 2024 07:00 AM IST
सार
मंगलवार को गोबिंद सागर झील में एक मोटर बोट पलट गई। गनीमत ये रही कि बोट में सवार तीनों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। जिसकी वजह से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोबिंद सागर झील में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। झील में एक मोटर बोट पलट गई। बोट में तीन लोग सवार थे। हालांकि, तीनों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बोट में सवार तीनों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। यदि इन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
वहीं, प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। प्रशासन को भी इस हादसे को लेकर सूचना मिली थी। इसके चलते तुरंत कार्रवाई की गई। बता दें कि बिलासपुर गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हुई हैं। इसके चलते अब पर्यटकों की आवाजाही यहां पर बढ़ेगी। इसके चलते नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन