फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News CRPF jawan on leave dies of stomach ache last rites performed with state honours

Bilaspur News: छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान का पेट दर्द से निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Thu, 06 Nov 2025 03:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 03:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मुख्तयार सिंह (45) का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार,जवान को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजनों ने तुरंत उन्हें घुमारवीं के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत बिगड़ने पर टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया। चिकित्सकों ने पूरा प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान ही जवान ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Bilaspur News CRPF jawan on leave dies of stomach ache last rites performed with state honours
जवान मुख्तयार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हवाण के घरलेहड़ा गांव में उस समय मातम छा गया जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मुख्तयार सिंह (45) का निधन हो गया। मुख्तयार सिंह 15 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे और रविवार को ड्यूटी पर लौटने वाले थे, लेकिन अचानक से हुई पेट दर्द ने उनकी जिंदगी की डोर तोड़ दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,जवान को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजनों ने तुरंत उन्हें घुमारवीं के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत बिगड़ने पर टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया। चिकित्सकों ने पूरा प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान ही जवान ने दम तोड़ दिया। जवान के निधन के समाचार से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। मुख्तयार सिंह जम्मू के कुपवाड़ा में तैनात थे और हमेशा ड्यूटी के प्रति समर्पित रहते थे। परिवार में बुजुर्ग माता ज्ञानो देवी (सेवानिवृत्त शिक्षिका), पत्नी जो स्वयं शिक्षा विभाग में मुख्य शिक्षिका हैं, और डेढ़ वर्ष की बेटी हैं। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
विज्ञापन


शनिवार को गांव में मुख्तयार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली स्थित सीआरपीएफ डीजी ऑफिस से आए जवानों ने उन्हें सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार को राहत राशि के रूप में 75 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान की गई। अंतिम यात्रा में क्षेत्र की कई पंचायतों के प्रतिनिधि, पूर्व विधायक और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। नम आंखों से भारत माता की जय’ के जयघोष के बीच जब मुख्तयार सिंह की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हुई, तो हर किसी की आंखें भर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed