फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News chitta recovered from two persons including the son of the Congress Mandal President

Bilaspur News: कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के बेटे सहित दो व्यक्तियों से 45.60 ग्राम चिट्टा बरामद

Wed, 11 Sep 2024 04:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 04:39 PM IST
सार

जिला बिलासपुर में कांग्रेस के घुमारवीं मंडल अध्यक्ष के बेटे सहित दो व्यक्तियों से पुलिस ने 45.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

विज्ञापन
Bilaspur News chitta recovered from two persons including the son of the Congress Mandal President
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के घुमारवीं मंडल अध्यक्ष के बेटे सहित दो व्यक्तियों से 45.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने स्वारघाट में नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों टैक्सी नंबर कार में पंजाब की ओर से आ रहे थे। विशेष टीम ने बुधवार को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरागोड़ा में नाकाबंदी की थी। इसी बीच पंजाब की ओर से आ रही एक टैक्सी नंबर कार को रोका गया। तलाशी लेने पर 45.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव पडयालग डाकघर दधोल तहसील घुमारवीं और गौरव शर्मा निवासी गांव दकड़ी तहसील घुमारवीं बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घुमारवीं क्षेत्र के बड़े तस्कर हैं। विशेष टीम की ओर से पकड़े गए चिट्टे की यह खेप सबसे बड़ी है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।

विज्ञापन


घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता
बेटे के चिट्टे के साथ पकड़े जाने के बाद घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि बेटे की गलत गतिविधियों में शामिल होने के बाद नैतिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पद से किनारा कर रहा हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed