{"_id":"67e1830a453f7dc5f6078eb4","slug":"bilaspur-firing-case-shooter-ajay-arrested-from-rohtak-in-bomb-firing-case-four-suspects-in-custody-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Firing Case: बंबर गोलीकांड में रोहतक से शूटर अजय गिरफ्तार, चार संदिग्ध हिरासत में; की जा रही है पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Firing Case: बंबर गोलीकांड में रोहतक से शूटर अजय गिरफ्तार, चार संदिग्ध हिरासत में; की जा रही है पहचान
Tue, 25 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:00 AM IST
सार
बंबर ठाकुर गोलीकांड में शूटर अजय गिरफ्तार हो गया है। वहीं, एसआईटी ने रोहतक और दिल्ली बॉर्डर पर दबिश देकर चार और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बहुचर्चित बंबर ठाकुर गोलीकांड में पुलिस की एसआईटी ने हरियाणा के रोहतक से शूटर अजय को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने जगह-जगह दबिश देने के बाद अजय को पकड़ा और देर रात उसे बिलासपुर लेकर आई है। वहीं, एसआईटी ने रोहतक और दिल्ली बॉर्डर पर दबिश देकर चार और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। इनमें शूटर और स्थानीय युवक सौरभ पटियाल भी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सभी पहचान छुपाने के लिए हुलिया बदल चुके हैं। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से पुष्टि होने के बाद ही इनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
होली के दिन सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर उनकी पत्नी के सरकारी आवास में हमला हुआ था। हमले में बंबर ठाकुर समेत तीन लोग घायल हुए थे। राज्य सरकार ने एडीजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। इससे पहले पुलिस शूटरों को ले जाने वाली बोलेरो गाड़ी के चालक रितेश, बंबर की रैकी कराने के आरोपी मंजीत नड्डा व रोहित राणा और नजफगढ़ से आरोपी सागर को गिरफ्तार कर चुकी है। चारों न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
एसआईटी ने गोलीकांड के शूटरों रोहतक के रिटौली निवासी अमन समेत हरियाणा के ही एक अन्य युवक और घुमारवीं के जाहड़ी के जंगल में गोलियां चलाने का अभ्यास करने वाले हरियाणा के शूटर की भी पहचान कर ली है। पहचान के आधार पर पुलिस इनको भी सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
गोलीकांड मामले में रोहतक से एक शूटर को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। जब तक उनकी शिनाख्त नहीं हो जाती, यह कहना मुश्किल है कि वे आरोपी ही हैं- सौम्या सांबशिवन, डीआईजी मंडी रेंज एवं एसआईटी प्रमुख