फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur Car caught fire at petrol pump in Ghumarwin fire broke out after filling petrol at Dakdi Chowk

Bilaspur News : घुमारवीं में पेट्रोल पंप पर जल उठी कार, दकड़ी चौक पर पेट्रोल भरवाने के बाद लगी आग; हादसा टला

Thu, 07 Aug 2025 08:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Aug 2025 08:19 PM IST
सार

Ghumarwin Car Fire : जिला बिलासपुर के घुमारवीं में दकड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंप के भीतर एक कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया और कुछ ही पलों में लपटें उठने लगीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bilaspur Car caught fire at petrol pump in Ghumarwin fire broke out after filling petrol at Dakdi Chowk
घुमारवीं में पेट्रोल पंप के बाहर कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर परिषद घुमारवीं के तहत बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दकड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंप के भीतर एक कार में अचानक आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब चालक पेट्रोल भरवाकर पंप से बाहर निकल ही रहा था। कार से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया और कुछ ही पलों में लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि वहां मौजूद स्थानीय युवाओं ने बिना देरी किए पानी और अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया। अगर चंद मिनट और लगते तो आग पेट्रोल टैंक तक पहुंच सकती थी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहन कुमार दकड़ी चौक में ही दुकान करता है। रात करीब 9 बजे अपनी कार में पेट्रोल भरवाकर जैसे ही पंप से बाहर निकला, तभी इंजन से धुआं उठता दिखा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कार के बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। लपटों के साथ उठते काले धुएं ने कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मचा दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद युवा बिना समय गंवाए पानी की बाल्टियों और पंप पर रखे अग्निशमन सिलिंडरों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। उनकी तत्परता से न केवल आग को पेट्रोल टैंक तक पहुंचने से रोका जा सका, बल्कि कार सवार मोहन को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार में आग तकनीकी खराबी या शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवाओं की सतर्कता और साहस की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed