फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Barsar CM Sukhu said 800 police constables will be recruited soon in Himachal

Barsar: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में 800 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती जल्द, नवंबर से आपदा प्रभावितों को आर्थिक मदद

Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
सार

CM Sukhu Barsar Visit: बड़सर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एलान किया कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही 800 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Barsar CM Sukhu said 800 police constables will be recruited soon in Himachal
बड़सर में जनसभा के दौरान सीएम सुक्खू एवं अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही 800 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार पारदर्शिता के साथ भर्ती कर रही है जबकि पूर्व सरकार में पुलिस भर्ती के पेपर लीक होते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के चलते प्रभावित युवा वर्ग को रोजगार देने के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने बड़सर में आयोजित जनसभा में यह एलान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते में प्रदेश के आपदा प्रभावितों को आर्थिक मदद का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजास्टर एक्ट के चलते पंचायत चुनाव टाले गए हैं। प्रभावितों की मदद और स्थिति सामान्य होने पर ही चुनाव होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को नसीहत दी कि वे पंचायत चुनावों की चिंता छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा पर ध्यान दें। प्रदेश को अब तक केंद्र से यह राशि प्राप्त नहीं हुई है। यदि भाजपा विधायक और सांसद राजी हों, तो वे उनके साथ दिल्ली जाने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर 1000 करोड़ रुपये से भवन बनाए, जो अब खाली पड़े हैं। चुनावों से ठीक पहले बिना शैक्षणिक स्टाफ के 600 स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी। इससे शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग 21वें स्थान पर गिर गई थी। कांग्रेस सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया है और प्रदेश को अब पांचवें स्थान पर ला खड़ा किया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा और उसके सांसद केंद्रीय सहायता को रोककर हिमाचल के हितों के विपरीत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन में गड़बड़ी की है और कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर संसाधनों को लुटाया। उन्होंने भाजपा विधायक सुधीर की पोस्ट पर कहा कि वे इस विषय पर अधिक चर्चा नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed