फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bank Loan Scam Preparations underway to seize the property of accused Bains relatives made guarantor

Bank Loan Scam: आरोपी बैंस की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, रिश्तेदारों को बना दिया गारंटर, होगी पूछताछ; जानें

Mon, 03 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

38 करोड़ रुपये के कथित लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस की संपत्ति जब्त करने की तैयारी चल रही है। विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बैंस ने अपने रिश्तेदारों को गारंटर बनाया है। 

विज्ञापन
Bank Loan Scam Preparations underway to seize the property of accused Bains relatives made guarantor
बैंक लोन घोटाला। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

38 करोड़ रुपये के कथित लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बैंस की संपत्ति जब्त करने की तैयारी चल रही है। आरोपी की उन संपत्तियों को खंगाला जा रहा है, जिनके एवज में प्रोजेक्ट बनाने के लिए लोन लेने की पेशकश की गई। अब प्रॉपर्टी बेचकर बैंक अपना पैसा रिकवर करेगा। विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बैंस ने अपने रिश्तेदारों को गारंटर बनाया है। अब आरोपी के रिश्तेदारों से भी विजिलेंस पूछताछ करेगा।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने लोन संबंधित दस्तावेजों की जांच के लिए विभिन्न बैंकों के विशेषज्ञ बुलाए हैं। ये बैंस से जुड़े लोन संबंधित मामलों का पुराना रिकाॅर्ड खंगाल रहे हैं। बैंक अधिकारियों के कहने पर ही विजिलेंस की टीम ने ऊना और धर्मशाला से रिकॉर्ड मंगवाया है। यह भी पता चला है कि आरोपी ने मंडी और मनाली में होटल बनाने के मकसद से लोन लिया था। मंडी में कुछ काम हुआ है, जबकि मनाली में एक ईंट नहीं लगी है। ऐसे में बैंक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि कैसे लोन दे दिया गया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 38 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से लोन लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की है। मैसर्स हिमालय स्नो विलेज और होटल लेक पैलेस के मालिक युद्ध चंद बैंस पर आरोप है कि उसने बैंक स्टाफ से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से लोन ले लिया। वहीं, बैंक अधिकारियों पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी स्वयं की ऋण नीतियों के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नाबार्ड के दिशा-निर्देशों की भी अवहेलना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed