फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baba Bhootnath Shivling Shringar Special adornment of Baba Bhootnath with 21 kg butter mandi himachal

Baba Bhootnath Shivling Shringar: बाबा भूतनाथ का 21 किलो मक्खन के साथ विशेष शृंगार, महाशिवरात्रि कारज शुरू

Tue, 28 Jan 2025 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 08:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी मंडी में तारा रात्रि (सोमवार रात्रि) 11 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक बाबा भूतनाथ का 21 किलो मक्खन के साथ विशेष शृंगार किया गया। 

विज्ञापन
Baba Bhootnath Shivling Shringar Special adornment of Baba Bhootnath with 21 kg butter mandi himachal
बाबा भूतनाथ का 21KG मक्खन से श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

तारा रात्रि (सोमवार रात्रि) 11 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक बाबा भूतनाथ का 21 किलो मक्खन के साथ विशेष शृंगार किया। स्वयंभू शिवलिंग का मक्खन से शृंगार होते ही महाशिवरात्रि के कारज शुरू हो गए हैं। अब एक महीने तक हर रोज शिवलिंग पर अलग-अगल रूपों को उकेरा जाएगा। दो से अढाई क्विंटल मक्खन इस अवधि में शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह पहले दिन शिवलिंग पर कुल्लू स्थित बिजली महादेव का रूप उकेरा गया। बाबा भूतनाथ मंदिर के पुजारी महंत दयानंद सरस्वती ने बताया कि मक्खन का लेप लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर में मौजूद रहे। डीआईजी मध्य रेंज मंडी सौम्या सांबशिवन और कारोबारी अभिषेक मेहरा सहित अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मक्खन के लेप को महाशिवरात्रि वाले दिन उतारा जाएगा और फिर इसे प्रसाद के रूप में सभी भक्तों को बांटा जाएगा। मंदिर पहुंचे स्थानीय निवासी पवन कुमार और विद्या शर्मा ने बताया कि बाबा भूतनाथ मंदिर पर मक्खन का लेप लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
विज्ञापन


एक महीने तक नहीं होगा जलाभिषेक
बता दें कि एक महीने यानी महाशिवरात्रि महोत्सव तक बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक नहीं होगा। इस दौरान प्रतिदिन मक्खन चढ़ाया जाएगा और बाबा भूतनाथ अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देते रहेंगे। महाशिवरात्रि के दिन बाबा भूतनाथ से मक्खन को हटाकर जलाभिषेक दोबारा शुरू होगा, जो अगले वर्ष तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed