फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Another toll hike on the Kiratpur Manali four-lane highway; Dohlunala and Takoli plazas to become operational

हिमाचल: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर फिर लगेगा टोल का झटका, डोहलूनाला और टकोली प्लाजा होंगे शुरू

Sat, 22 Aug 2026 10:57 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:57 AM IST
सार

कुल्लू जिले में डोहलूनाला और मंडी जिले के टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल टनल से सफर बंद होने के कारण इन दोनों टोल प्लाजा पर शुल्क पहले निर्धारित दरों की तुलना में कम रहेगा। 

विज्ञापन
Another toll hike on the Kiratpur Manali four-lane highway; Dohlunala and Takoli plazas to become operational
डोहलूनाला टोल प्लाजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर करने वाले वाहन चालकों को जल्द ही एक बार फिर अतिरिक्त टोल चुकाना पड़ेगा। कुल्लू जिले में डोहलूनाला और मंडी जिले के टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल टनल से सफर बंद होने के कारण इन दोनों टोल प्लाजा पर शुल्क पहले निर्धारित दरों की तुलना में कम रहेगा। फोरलेन की स्थिति में सुधार के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब टोल वसूली व्यवस्था को भी सामान्य करने में जुट गया है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गड़ा मोड़, बलोह टकोली और डोहलूनाला में टोल प्लाजा स्थापित हैं। आपदा के बाद डोहलूनाला व टकोली टोल प्लाजा को बंद रखा गया था। फोरलेन की स्थिति में सुधार के बाद दोनों स्थानों पर टोल व्यवस्था को नियमित करने की तैयारी है। मौजूदा समय में आपदा के बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पुनर्स्थापना के कई कार्य चल रहे हैं।

विज्ञापन

कई स्थानों पर टनल से होकर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। ऐसे में फिलहाल वाहन चालकों को पूरा टोल शुल्क नहीं देना होगा। दोनों टोल के लिए अभी तक शुल्क का निर्धारण नहीं हो पाया है। दोनों टोल प्लाजा शुरू होने के बाद मनाली-कुल्लू की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों और स्थानीय वाहन चालकों के लिए सफर महंगा हो जाएगा। उधर, एनएचएआई पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरूण चारी ने बताया कि दोनों टोल प्लाजा को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टनल व पुलों से सफर, इसीलिए अधिक है टोल शुल्क
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थापित टोल प्लाजा में शुल्क दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी अधिक है। एनएचएआई का तर्क है कि फोरलेन पर टोल शुल्क निर्धारित करने में सड़क की लंबाई के साथ टनल, पुल और अन्य निर्मित हिस्सों को भी आधार बनाया जाता है। टनल व पुल का एक किलोमीटर टोल शुल्क सामान्य सड़क के 10 किलोमीटर लंबाई के बराबर रहता है। यही वजह है कि शुल्क अन्य टोल के बजाए यहां अधिक है। हालांकि तीन हजार रुपये सालाना रिचार्ज पर 200 ट्रिप इन टोल में लागू है।

विज्ञापन

यह है टोल शुल्क
टकोली टोल प्लाजा पर पिछली बार एलएमवी (हल्के मोटर वाहन) के लिए सिंगल यात्रा का शुल्क 105 रुपये और डबल यात्रा का शुल्क 160 रुपये था। वहीं डोहलूनाला टोल प्लाजा पर एलएमवी के लिए सिंगल यात्रा का शुल्क 80 रुपये और डबल यात्रा का शुल्क 120 रुपये था। दोनों टोल प्लाजा फिलहाल बंद हैं और इन्हें दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मौड़ा टोल प्लाजा पर हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) के लिए एक तरफ का टोल 185 रुपये और दोनों तरफ का 280 रुपये है। वहीं, बलोह टोल प्लाजा पर एलएमवी के लिए सिंगल यात्रा का शुल्क 120 रुपये और दोनों तरफ की यात्रा का शुल्क 175 रुपये निर्धारित है। यह दोनों टोल प्लाजा मौजूदा समय में चालू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed