फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accused of raping a nine-year-old minor In rampur shimla himachal pradesh

शर्मनाक: नौ वर्षीय नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 15 Oct 2024 06:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 06:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के पुलिस थाना रामपुर के तहत एक नौ साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Accused of raping a nine-year-old minor In rampur shimla himachal pradesh
दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना रामपुर के तहत नाबालिगा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस थाना रामपुर में दर्ज शिकायत में बताया कि 12 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे जब अपने किराये के कमरे में था, तो सेब के बगीचे से बच्ची की चीखने की आवाज सुनाई दी। पत्नी के साथ सेब के बगीचे में स्थित क्वार्टर की ओर गए तो बच्ची के चीखने की आवाज आई। क्वार्टर का दरवाजा धक्का देकर खोला तो आरोपी नानक जिसे अच्छी तरह से जानते हैं वह बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। पड़ोसियों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


नेपाली मूल के शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। अभी तक वह पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने नाबालिगा का मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिगा से दुराचार कर आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed