फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A son and daughter from Himachal become officers in the Army and Air Force

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बेटे और बेटी सेना, वायुसेना में बने अफसर; देश सेवा की ली शपथ

Sun, 14 Dec 2025 10:48 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर), भराड़ी (बिलासपुर)।,नाहन (सिरमौर)।, गगरेट (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर), भराड़ी (बिलासपुर)।,नाहन (सिरमौर)।, गगरेट (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Dec 2025 10:48 AM IST
सार

हिमाचल के बेटों और बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय सेना अकादमी देहरादून से पास आउट के बाद हमीरपुर जिले के साहिल डडवाल लेफ्टिनेंट बने। उपमंडल घुमारवीं की चोखना धार पंचायत के राहुल पटियाल ने भी लेफ्टिनेंट बनकर नाम रोशन किया है। पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
A son and daughter from Himachal become officers in the Army and Air Force
माता-पिता के साथ साहिल डडवाल/राहुल पटियाल माता-पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय सेना अकादमी देहरादून से पास आउट के बाद साहिल डडवाल लेफ्टिनेंट बने। इसके बाद नादौन के बेला गांव में खुशी की लहर है। साहिल के मामा और वन विभाग में अधिकारी कुलतार हीर ने बताया कि साहिल नगरोटा बगवां के रहने वाले हैं। वे अधिकतर समय मामा के पास ही रहे हैं। साहिल की जमा दो की शिक्षा योल कैंट में हुई। इसके बाद वे एनडीए में सफल हुए। साहिल के पिता संजीव डडवाल सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। माता रंजना ने बताया कि साहिल के दादा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वह बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहा। उन्होंने बताया कि साहिल का भाई क्षितिज बीएएमएस कर रहा है। साहिल की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

उपमंडल घुमारवीं की चोखना धार पंचायत के राहुल पटियाल ने लेफ्टिनेंट बनकर नाम रोशन किया है। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड में उन्होंने देश सेवा की शपथ ली। राहुल की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला चोखना से हुई। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल हमीरपुर से पूरी की। वर्ष 2021 में राहुल ने एनडीए टेक्निकल एंट्री परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया 53वीं रैंक हासिल की थी। कड़ी मेहनत और चार वर्षों के कठोर सैन्य प्रशिक्षण के बाद अब वे भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी बने हैं। राहुल के पिता संदीप पावर ग्रिड हमीरपुर में कार्यरत हैं। जबकि माता किरण गृहिणी हैं। सेना से उनका पारिवारिक जुड़ाव भी रहा है। उनके दादा प्रकाश चंद पटियाल भारतीय सेना से ऑनरेरी सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनसे प्रेरणा लेकर राहुल ने सेना में अधिकारी बनने का सपना देखा और उसे साकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ऊना के गगरेट के दियोली गांव के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनंदन ठाकुर का फ्लाइंग ऑफिसर में चयन हुआ है। फाइनल मेरिट सूची में उन्होंने पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी 28 दिसंबर को एयरफोर्स सेंटर सिकंदराबाद में ज्वाइनिंग है। उनका प्रशिक्षण बैच जनवरी 2026 से आरंभ होगा। अभिनंदन ठाकुर के पिता अनिल ठाकुर निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता रंजना ठाकुर गृहिणी हैं। अभिनंदन शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा नॉन-मेडिकल विषयों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला (ऊना) से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीटेक (इलेक्ट्रिकल) की पढ़ाई पूर्ण की। मेहनत और लग्न के बल पर अभिनंदन ने ऑल इंडिया स्तर की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की। इसके उपरांत देहरादून में आयोजित पांच दिवसीय एसएसबी साक्षात्कार को भी उन्होंने पहले ही प्रयास में क्वालीफाई किया। अभिनंदन ने सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई अंकित ठाकुर तथा जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला के अध्यापकों को दिया है।

विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्र में खेतीबाड़ी करने वाले माता-पिता का बेटा अब सफलता की उड़ान भरेगा। नौहराधार के चाढ़ना निवासी परीक्षित शर्मा वायुसेना में फाइटर जेट उड़ाएगा। उन्होंने न केवल एनडीए परीक्षा पास की बल्कि फ्लाइंग पार्ट तक भी पहुंच बनाई। परीक्षित 23 दिसंबर को पुणे में पदभार संभालेंगे। परीक्षित ने बताया कि पहले प्रयास में वे बाहर हो गए थे। उन्हाेंने हार नहीं मानी और फिर अप्रैल में परीक्षा दी और पास की। उन्होंने वायु सेना मिलने पर खुशी जताई है। उनका सपना देश के लिए फाइटर जेट उड़ाने का था। अब वह जल्द पूरा होने जा रहा है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता, ताऊ, भाई-बहनों और दोस्तों को दिया है।  एसवीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने परीक्षित को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वह रात 2 बजे तक लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था। हाल ही में जमा दो में भी छात्र ने विज्ञान संकाय में जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ओवरऑल मेरिट में भी छात्र ने जगह बनाई थी। उन्होंने बताया कि छात्र ने जेई मेन्स की परीक्षा भी 98.53 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी और आईआईटी सूरत में इंजीनियरिंग में प्रवेश भी प्राप्त कर लिया था।

किसान के बेटे अभिषेक गुलेरिया ने सपना किया पूरा
उपमंडल झंडूता की घंडीर पंचायत के अभिषेक गुलेरिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने प्रशिक्षण पूरा कर देश सेवा की शपथ ली। अभिषेक गुलेरिया के बड़े भाई नीरज गुलेरिया भारतीय सेना में बतौर सैनिक सेवाएं दे रहे हैं। अभिषेक के पिता राजेश कुमार किसान हैं। वे ट्रैक्टर चलाने का कार्य करते हैं, जबकि माता सुमन गुलेरिया गृहिणी हैं। अभिषेक ने पांचवीं तक की शिक्षा निजी स्कूल से प्राप्त की और 12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई से पूरी की है। उनके दादा तरसेम भी सेना से सेवानिवृत्त हुए। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने दादा से प्रेरणा ली और मुकाम पाया। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल, पंचायत प्रधान सुखदेव, उपप्रधान जितेंद्र गुलेरिया और लोगों ने उन्हें बधाई दी। 

कांगड़ा की ऐशिता ने मेरिट सूची में पाया 12वां स्थान 
कांगड़ा जिला की ऐशिता वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। उनका चयन फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिए हुआ है। इन्होंने अखिल भारतीय मेरिट सूची में 12वां स्थान प्राप्त किया। ऐशिता नूरपुर के डुन्नी गांव की हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई केवी 3 बीआरडी चंडीगढ़ से और बीई (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री सीसीईटी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से प्राप्त की। ऐशिता का चयन भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित एएफसीएटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत हुआ है। उनका पारिवारिक परिवेश भी भारतीय वायुसेना से जुड़ा रहा है। उनके पिता राजीव शर्मा भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे हैं।  ऐशिता की माता रुचिका शर्मा ने बताया कि उसके दादा स्व कुलदीप चंद शर्मा और दादी कल्याण देवी का सपना था कि उनकी पौत्री का चयन भारतीय वायुसेना में देश की सेवा के लिए हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed