{"_id":"132-50344","slug":"Shimla-50344-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Mar 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनलोग बाईपास रोड पर पथ परिवहन निगम की चलती बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। एचआरटीसी की इसी लाल बस में पंद्रह दिन में दूसरी बार आग लगी है।
विज्ञापन
परिवहन निगम इसे मामूली हादसा बता रहा है। कहा है कि बसों में ऐसी घटना आम है। लिहाजा, दोपहर बाद इस बस को दोबारा रूट पर भेज दिया गया। फर्क इतना था कि इसका पुराना रूट बदल दिया गया।
विज्ञापन
शिमला फायल लागड़ू विकासनगर रूट पर चलने वाली निगम की सवारियों से भरी लाल बस में बुधवार को कनलोग के पास आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह यात्री सुरक्षित बाहर निकले।
विज्ञापन
इसी रूट पर 15 दिन पूर्व भेजी गई इसी बस में शोघी में आग लग गई थी। कनलोग में सुबह 9:50 बजे जैसे ही बस कनलोग में पहुंची, इसमें चालक के पीछे सीट के समीप आग लग गई।
पास ही बैठी महिला की चुनरी ने भी आग पकड़ ली। लोगों ने समय रहते आग को बुझा लिया। निगम के अधिकारी से संपर्क किया तो, जवाब मिला कि ऐसा होता रहता है।
बस के खड़े होने पर विकासनगर की ओर जाने वाली सभी सवारियों को दूसरी बस बदलकर जाना पड़ा। बस में सवार प्रेम ठाकुर, विनोद शर्मा, जगदीश ठाकुर, मदन लाल शर्मा, उर्मिला, सुमन, स्नेहलता सहित अन्य सवार लोगों का आरोप है कि परिवहन निगम इस रूट पर बस नंबर एचपी-63-3268 को बार बार भेज रहा है।
रबड़ पाइप से निकला धुआं
परिवहन निगम के डिवीजनल मैनेजर अनिल सैन ने माना कि बस की रबड़ पाइप के गरम साइलेंसर के साथ लगने के कारण इससे धुआं उठा था। इस रूट से उक्त बस को हटा दिया गया है। उन्होंने माना कि पहले भी इस बस में ऐसी समस्या पेश आई थी। रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग अब चुनाव के बाद ही पूरी हो पाएगी।