फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   441 liquor shops will be auctioned on 9th and 10th April in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: हिमाचल में नौ और दस अप्रैल को होगी 441 शराब ठेकों की नीलामी, इस कारण से नहीं बिक पा रहे

Tue, 08 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बीते दो सप्ताह से जारी नीलामी प्रक्रिया में शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और बिलासपुर में शराब ठेकों के कई यूनिट नहीं बिके हैं। अब 441 शराब ठेकों की नीलामी नौ और दस अप्रैल को होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
441 liquor shops will be auctioned on 9th and 10th April in Himachal Pradesh
शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 441 शराब ठेकों की नीलामी नौ और दस अप्रैल को होगी। अब बड़ी-बड़ी यूनिट की जगह एक-एक शराब ठेके की बोली लगाई जाएगी। इन दो दिनों में भी नीलामी नहीं हुई तो सरकार के निगम और बोर्डों को शराब की बिक्री का काम दिया जाएगा। शिमला जिले में 113, मंडी में 134, कुल्लू में 76, कांगड़ा में 102 और बिलासपुर में 16 शराब ठेकों की नीलामी की जानी है। सात और आठ अप्रैल को नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फार्म दिए जाएंगे। नौ और दस अप्रैल को सुबह नौ बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में बीते दो सप्ताह से जारी नीलामी प्रक्रिया में शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और बिलासपुर में शराब ठेकों के कई यूनिट नहीं बिके हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कर एवं आबकारी विभाग की ओर से प्रस्तुति दी गई थी। सरकार ने निर्देश दिए कि बड़ी यूनिट की जगह एक-एक करके शराब ठेके नीलाम किए जाएं। इस दौरान भी अगर कारोबारियों ने शराब ठेके लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो सरकार के निगम और बोर्डों को ठेके लेने का काम दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस व्यवस्था के तहत एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन, हिमफेड और एसआईडीसी के माध्यम से शराब बेची जाएगी। प्रदेश में करीब 2100 शराब ठेके हैं। 441 ठेके बेस प्राइज अधिक होने के चलते नहीं बिक पा रहे हैं। कर एवं आबकारी विभाग की ओर से नीलामी के लिए कई दिन भी बढ़ाए। इसके बावजूद ठेेके नहीं बिकने पर सरकार को मामला मंत्रिमंडल के ध्यान में लाना पड़ा। प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शराब कारोबार से 2800 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed