फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   29th meeting of the Board of Governors of Technical University in Hamirpur

Himachal News: तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में AI एंड मशीन लर्निंग सहित कई कोर्स होंगे शुरू

Sat, 21 Sep 2024 06:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 06:15 PM IST
सार

तकनीकी विवि के शासक मंडल की 29वीं बैठक में निर्णय लिया गया कि तकनीकी विवि में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा, डाटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, वर्चुअल एंड ऑगमेंटेड रियलिटी में माइनर डिग्री कोर्स शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
29th meeting of the Board of Governors of Technical University in Hamirpur
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तकनीकी विवि में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा, डाटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, वर्चुअल एंड ऑगमेंटेड रियलिटी में माइनर डिग्री कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को आयोजित हुई तकनीकी विवि के शासक मंडल की 29वीं बैठक में लिया गया। शासक मंडल की बैठक कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के शासक मंडल (बोर्ड ऑफ गवर्नर्स) ने 32 प्राध्यापकों और 18 गैर-शिक्षकों के पद को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब जल्द ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया तकनीकी विवि की ओर से आरंभ कर दी जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किया गया। इन प्रस्तावों में मुख्यत: प्राध्यापकों और गैर-शिक्षकों के कुल 50 पदों की भर्ती और पदोन्नति के नियम शामिल थे। इसके अलावा शैक्षणिक परिषद और वित्त समिति की बैठकों में पारित प्रस्तावों को भी बीओजी ने स्वीकृति प्रदान की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तकनीकी विवि की शैक्षणिक परिषद ने आने वाले समय में 15 से 18 क्रेडिट के सात लघु डिग्री कोर्स (माइनर डिग्री) शुरू करने के प्रस्ताव रखा है, जिसमें किसी भी बीटेक ब्रांच का विद्यार्थी माइनर कोर्स की डिग्री कर सकता है। वहीं, नवंबर माह में तकनीकी विवि का पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की तिथि जल्द ही तय की जाएगी। इसके अलावा कई शैक्षणिक सहित अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं बीओजी के सदस्य सचिव कमल देव सिंह कंवर ने सभी प्रस्ताव प्रस्तुत किए। तकनीकी विवि की पिछले चार सालों की वार्षिक रिपोर्ट भी बीओजी के सदस्यों के समक्ष रखी।
विज्ञापन


बैठक में बीओजी के सदस्य डॉ. सुदर्शन कुमार, आईआईटी मुंबई, रमेश चंद्रू, डॉ. अरुण भारद्वाज, रामानंद शर्मा, भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार, प्रो. नवीन कुमार कुलपति चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, संदीप कदम सचिव तकनीकी शिक्षा, रोहित जम्वाल विशेष सचिव वित्त विभाग, प्रो. एचएम सूर्यावंशी निदेशक एनआईटी हमीरपुर, डॉ. भोला राम गुर्जर निदेशक राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़, अक्षय सूद निदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर व प्रो. जयदेव अधिष्ठाता शैक्षणिक तकनीकी विवि हमीरपुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed