फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   19 year old boy stabbed to death during winter carnival in manali himachal one arrested

Himachal News: मनाली विंटर कार्निवल में युवक के गले पर किया था बोतल से वार, एक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Thu, 23 Jan 2025 05:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 Jan 2025 05:59 PM IST
सार

Manali Murder News: हिमाचल प्रदेश के मनाली में वीरवार को 19 वर्षीय मृतक दक्ष के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं, मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरा मामला विस्तार से... 

विज्ञापन
19 year old boy stabbed to death during winter carnival in manali himachal one arrested
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मनाली में चल रहे विंटर कार्निवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान मनुरंगशाला में हुए झगड़े में युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कांच की टूटी बोतल से युवक के गले पर हमला किया गया। वीरवार को तीन चिकित्सकों की निगरानी में 19 वर्षीय मृतक दक्ष के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मजिस्ट्रेट भी इस दौरान मौजूद रहे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए। मनाली में शव गृह के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी। विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा खुद मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की अब तक की जांच के बारे में मीडिया को जानकारी दी। कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि मनुरंगशाला में वीआईपी दीर्घा की बाईं ओर अचानक युवाओं में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक दक्ष (19) पर टूटी बोतल से हमला किया गया। गले में लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात जवान उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर हमला करने के आरोपी तुषार निवासी सियाल को गिरफ्तार किया। घटनास्थल पर हत्या के दौरान मौजूद चार अन्य युवकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

मामले में हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
पुलिस की जांच-पड़ताल अभी प्रारंभिक दौर में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच के दौरान और लोगों की संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
 

मनुरंगशाला सील, स्टार नाइट समेत सभी कार्यक्रम रद्द
युवक की हत्या के बाद वीरवार सुबह से पुलिस ने मनुरंगशाला सहित घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। प्रशासन और कार्निवल कमेटी ने स्टार नाइट समेत तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हत्याकांड में साक्ष्य जुटाने के लिए कुल्लू पुलिस ने फॉरेंसिक (एफएसएल) की टीम को बुलाया। दोपहर बाद एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सूत्र बताते हैं कि मौके से खून के सैंपल भी लिए गए हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मनुरंगशाला जनता के लिए खोली जाएगी। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को महानाटी, दिन के कार्यक्रम और स्टार नाइट रद्द कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed