फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   17 police officers transferred in Himachal Pradesh

Himachal News: हिमाचल में 17 पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशीष होंगे एएसपी सेकंड आईआरबी सकोह; देखें पूरी लिस्ट

Tue, 24 Dec 2024 07:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Dec 2024 07:25 PM IST
सार

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
17 police officers transferred in Himachal Pradesh
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वास्थ्य महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल के बाद मंगलवार को प्रदेश सरकार ने 17 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। एएसपी स्टेट विजिलेंस शिमला आशीष शर्मा को एएसपी सेकंड आईआरबी सकोह जिला कांगड़ा, एएसपी टीटीआर नरवीर सिंह राठौर को एएसपी (लीव रिजर्व) एसआईयू स्टेट विजिलेंस शिमला में तैनाती दी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


तबादला आदेशों के मुताबिक एएसपी स्टेट विजिलेंस हमीरपुर रेणु कुमारी को एएसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय, डीएसपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडी डरोह, प्रताप सिंह को डीएसपी स्टेट विजिलेंस हमीरपुर, डीएसपी फोर्थ आईआरबी जंगलबेरी मनोहर लाल को एसडीपीओ बैजनाथ, डीएसपी पांचवीं आईआरबी लालमन को एसडीपीओ बड़सर, डीएसपी स्टेट कम्यूनिकेशन कमल किशोर को डीएसपी स्टेट विजिलेंस शिमला, एसडीपीओ बैजनाथ अनिल कुमार को डीएसपी पीटीसी डरोह, डीएसपी स्टेट विजिलेंस शिमला विपिन कुमार को डीएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला।
विज्ञापन


डीएसपी क्राइम सीआईडी विक्रम चौहान को डीएसपी सिटी शिमला, डीएसपी छठी आईआरबी प्रणव चौहान को एसडीपीओ रोहड़ू, एसडीपीओ भावानगर को एसडीपीओ डाडासीबा, डीएसपी लीव रिजर्व हमीरपुर सुनील दत्त को डीएसपी चौथी आईआरबी जंगलबेरी, डीएसपी फर्स्ट आईआरबी अमित को डीएसपी छठी आईआरबी, डीएसपी छठी आईआरबी विक्रम सिंह को डीएसपी पांचवीं आईआरबी, डीएसपी सिटी शिमला मानवेंद्र ठाकुर को एसडीपीओ पांवटा साहिब और डीएसपी पीटीसी डरोह हरीश कुमार को डीएसपी लीव रिजर्व हमीरपुर लगाया है। मुख्य सचिव की तरफ से मंगलवार को इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 आईपीएस को मुख्यालय रिपोर्ट करने के निर्देश
प्रदेश सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इनमें एसडीपीओ पांवटा साहिब अदिति सिंह, एसडीपीओ रोहड़ू रविंद्र कुमार और सचिन हीरेमठ शामिल हैं। इन अधिकारियों के नियुक्ति आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed