HPU Shimla News: छात्र की मौत के बाद जागा एचपीयू, परिसर में तीन दिन में लगेंगे 147 सीसीटीवी कैमरे
शुक्रवार रात को एचपीयू के शहीद भगत सिंह छात्रावास में छात्र की गिरकर हुई मौत के बाद विवि परिसर में 147 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार रात को शहीद भगत सिंह छात्रावास की पांचवीं मंजिल से छात्र की गिरकर हुई मौत के बाद विवि प्रशासन छात्रावासों में रह रहे छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर हरकत में आ गया है। इसके लिए चीफ वार्डन और विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर निर्माण उपमंडल और स्टोर परचेज अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को कुलपति के छात्रावास के दौरे के बाद मौके पर दिए आदेशों के बाद मुख्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से स्टोर परचेज ऑफिसर को तीन दिनों में विवि में छात्रावासों और विवि परिसर में 147 सीसीटीवी कैमरे लगाने को कह दिया है। वहीं 2023 से पहले लगे सीसीटीवी कैमरों की एएमसी प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए।
विवि के चीफ वार्डन कार्यालय ने अधिशासी अभियंता रखरखाव को जारी पत्र में छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर तीन कार्य प्राथमिकता से किए जाने को कहा है। इसमें सभी लड़कों के छात्रावासों की बॉलकनी में मेश वॉयर लगाने का कार्य पूरा करने , तीन छात्र और छात्राओं के छात्रावासों के परिसर में फेंसिंग का काम करने के साथ ही छात्र-छात्राओं की रात के समय आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए छात्रावास परिसरों में अतिरिक्त सोलर लाइट लगाने, पुरानी लगी बिजली और सोलर लाइट्स की मरम्मत का काम पूरा करने को कहा है।
शोक सभा का आयोजन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रावास की पांचवीं मंजिल से छात्र अखिल की हुई दुखद मौत के बाद सोमवार को शाम सात बजे शहरी भगत सिंह जनजाति छात्रावास परिसर में शोक सभा हुई। इसमें विवि के चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा सहित छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया।