फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10482 bank accounts frozen in Himachal due to suspicious transactions

Himachal News: संदिग्ध लेनदेन होने पर हिमाचल में 10,482 बैंक खाते फ्रीज, कई खाताधारक राशि आने से भी अनजान

Tue, 22 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 10,482 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अकेले मंडी जिले से संबंधित करीब 972 खाते फ्रीज किए गए हैं। शातिर तरह-तरह के झांसे देकर लोगों के खातों को भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
10482 bank accounts frozen in Himachal due to suspicious transactions
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देशभर के विभिन्न राज्यों की पुलिस ने संदिग्ध लेनदेन के कारण हिमाचल प्रदेश में 10,482 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। साइबर ठगों की ओर से इस्तेमाल किए गए इन खातों से धनराशि आने और आगे लेनदेन की ट्रेल (चेन) बनने पर यह कार्रवाई की गई। इससे खाताधारकों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। संदिग्ध ऑनलाइन गेम खेलने पर मिलने वाली जीत की राशि विवादित पाए जाने पर भी अन्य राज्यों की पुलिस खाता फ्रीज करवा रही है। अकेले मंडी जिले से संबंधित करीब 972 खाते फ्रीज किए गए हैं। कई खाताधारक धनराशि आने से भी अनजान हैं। बैंक खातों से लेनदेन न होने पर उपभोक्ता साइबर पुलिस थाने में पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें दूसरे राज्य की पुलिस की ओर से ठगी या संदिग्ध धनराशि खाते में आने की सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन


साइबर ठगी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के साथ ही पुलिस ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। शातिर तरह-तरह के झांसे देकर लोगों के खातों को भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह ऑनलाइन गेम समेत अन्य कई तरह से ठगी का पैसा खुर्द-बुर्द कर रहे हैं। यह पैसा संदिग्ध लेनदेन में आ जाता है। एक बार यह धनराशि खाते में आई तो खाता फ्रीज होना तय है। बता दें कि इससे पहले एक विशेष क्षेत्र से ही संदिग्ध लेन देन पर हिमाचल के 400 खाते फ्रीज किए गए थे।
विज्ञापन


उधर, साइबर पुलिस थाना मध्य जोन मंडी के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि फ्रीज खातों को खुलवाने के लिए पीड़ित थाना पहुंच रहे हैं। उनका मार्गदर्शन करने के साथ थाना स्तर पर भी खातों को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। उनसे सभी तरह के दस्तावेज लेने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल पर लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस स्टडी - 1: डॉक्टर दंपती के बैंक खाते हुए फ्रीज
जनवरी 2024 में मंडी जिले से संबंधित एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के साथ प्रशिक्षण के नाम पर करीब आठ लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अदालत के आदेश पर पीड़ित डॉक्टर को 4.50 लाख रुपये खाते में रिफंड करवाया। इसी रिफंड पर भी अन्य राज्यों की पुलिस ने खाता फ्रीज करवा दिया। महिला डॉक्टर ने अपने पति को भी इसी खाते से लेनदेन किया और उनका खाता भी फ्रीज हो गया। यह खाते एक साथ 10 जगहों की पुलिस ने फ्रीज कर दिए। इन्हें खुलवाना अब चुनौती बना हुआ है।

केस स्टडी - 2
पंडोह क्षेत्र के एक युवक ने ऑनलाइन गेम खेली। इसकी एवज में उसे धनराशि आती रही। इनमें एक हजार रुपये की धनराशि संदिग्ध मानी गई और इस पर गुजरात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाता फ्रीज कर दिया। अब युवक साइबर पुलिस की शरण में पहुंचा है और यहां पत्राचार जारी है। अभी तक खाता लेन देन के लिए चालू नहीं हो पाया है।

ऐसे करें बचाव-अनधिकृत लेनदेन पर नजर रखें।

  1. खाता फ्रीज होने पर बैंक शाखा प्रबंधन को सूचित करें और कारण पता करें।
  2. संदिग्ध धनराशि आने पर बैंक खाता फ्रीज होने की सूरत पर साइबर पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed