फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 percent relaxation in minimum marks to fill vacant B.Ed seats HPU has decided to provide relief

HPU: बीएड की खाली सीटें भरने के लिए अब न्यूनतम अंकों में 10% की छूट, एचपीयू ने राहत देने का लिया फैसला

Sun, 02 Nov 2025 11:52 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:52 AM IST
सार

HPU Shimla: केंद्रीय बीएड प्रवेश समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड की खाली 2801 सीटों को भरने के लिए न्यूनतम अंकों की शर्त में राहत दी है। बीएड में प्रवेश के लिए न्यूनतम अंकों में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
10 percent relaxation in minimum marks to fill vacant B.Ed seats HPU has decided to provide relief
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की खाली सीटें भरने के लिए बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय बीएड प्रवेश समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड की खाली 2801 सीटों को भरने के लिए न्यूनतम अंकों की शर्त में राहत दी है। बीएड में प्रवेश के लिए न्यूनतम अंकों में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके तहत सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के लिए उत्तीर्ण अंक 35 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिए गए हैं जो कुल 53 अंकों से घटकर अब 38 अंक रहेंगे। इसी तरह आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों के लिए पात्रता अंक 30 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिए हैं। दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45 से घटाकर 30 कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


कई बार काउंसलिंग, फिर भी नहीं भरीं सभी सीटें
हिमाचल प्रदेश के बीएड संस्थानों में सैकड़ों सीटें खाली रह गई थी। कई बार काउंसलिंग करवाने के बावजूद इन्हें नहीं भरा जा सका था। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने और शिक्षण संस्थानों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए लिया गया है। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाएं ताकि कोई सीट खाली न रहे।
विज्ञापन


बाकी शर्तें, नियम यथावत : विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस रियायत के अलावा बीएड प्रॉस्पेक्ट्स 2025-26 में निर्धारित अन्य सभी शर्तें और नियम यथावत रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को 6 से 9 नवंबर 2025 तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन करके ओपन ऑन-स्पॉट ऑफलाइन राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमए, एमपीएड  एमएससी का परिणाम घोषित
एचपीयू ने स्नातकोत्तर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर अपनी आईडी से परिणाम देख सकते हैं।
एमए फिजिकल एजुकेशन द्वितीय सेमेस्टर रेगुलर बैच में 83.33 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एमपीएड द्वितीय सेमेस्टर रेगुलर बैच में 93.55 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। एमएससी गणित के परिणाम इस बार सबसे बेहतर रहे। एमएससी गणित प्रथम सेमेस्टर सीबीसीएस में 99.79 प्रतिशत और द्वितीय सेमेस्टर सीबीसीएस में 99.78 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं नॉन-सीबीसीएस प्रणाली के अंतर्गत द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम 73.33 प्रतिशत रहा। 

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परिणामों में अनुपूरक मामलों को भी उत्तीर्ण प्रतिशत में शामिल किया है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराएं। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed