तिब्बतियन यूथ कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील
तिब्बतियन यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं ने धर्मशाला से किन्नौर तक बाइक रैली अभियान की शुरूआत की है। करीब 450 किमी लंबे इस बाइक रैली अभियान के तीन मुख्य उद्देश्य हैं। तिब्बतियन यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं ने बताया कि वे बाइक रैली के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि चीन के उत्पादों का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाए।
तिब्बत की आजादी के मुद्दे को दुनिया के सामने लाना और चीन की जेलों में बंद तिब्बत के लोगों को रिहा करवाना उनका मुख्य मकसद है। तिब्बतियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब तक तिब्बत को आजाद नहीं किया जाता तक तब हम चीन के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
Himachal Pradesh: Tibetan Youth Congress (TYC) organises a bike rally campaign from Dharamshala to Kinnaur.
"We've 3 objectives - hold China accountable by boycotting its products, highlight the importance of Tibet's independence & release Tibetan prisoners", says TYC president. pic.twitter.com/km5lbnxLDLविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 18, 2020