यूपी : भरवारी रेलवे स्टेशन पर अचानक से रुकी तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों की अटकी सांस
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन का है जहा अचानक नई दिल्ली से वाराणसी जा रही गाड़ी संख्या 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक भरवारी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर रुक गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिका भरवारी के स्थानीय कस्बे में स्थित भरवारी रेलवे स्टेशन में दिल्ली से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस के अचानक रुकने से हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकते ही यात्री घबरा गए और दरवाजे खोलकर बाहर देखने लगे। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और कर्मचारियों ने ट्रेन के बारे में जानकारी ली। टेक्निकल खराबी के चलते लगभग एक घंटे तक भरवारी में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन चालक और गार्ड ने टेक्निकल खराबी दुरुस्त कर ट्रेन को रवाना किया।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन का है जहां अचानक नई दिल्ली से वाराणसी जा रही गाड़ी संख्या 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक भरवारी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर रुक गई। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकते ही रेलवे कर्मचारियों के साथ पुलिस भी पहुंची। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मची रही।
ट्रेन चालक और गार्ड ने ट्रेन को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक लूप लाइन में खड़ी करके ट्रेन को चेक किया तो इंजन के पहिए में टेक्निकल खराबी मिली। जिसे ट्रेन चालक और गार्ड ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सही कर ट्रेन को एक बजकर आठ मिनट पर रवाना किया। इस दौरान सभी ट्रेनों को मेन लाइन से रवाना किया गया, जिससे कोई अन्य ट्रेन प्राभावित नहीं हुईl इस संबंध में पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित मालवीय ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में इंजन कोच के पहिए में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन 42 मिनट भरवारी रेलवे स्टेशन में खड़ी रहीं। इस दौरान कोई अन्य ट्रेन प्राभावित नहीं हुई l