{"_id":"a2636d877cdb8807e85669207bc04e27","slug":"youth-murder-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या पर भड़के ग्रामीण, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या पर भड़के ग्रामीण, जाम
भिवानी/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लेघां में एक युवक सोमवीर की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने शव को गंदे नाले में फेंक दिया।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने लोहानी कैरू मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और गांव के ही अली मोहम्मद और सोमबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
गांव लेघा भानान निवासी सोमवीर (40) की दो लोगों ने रस्सी से गला घोटकर और सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को गली में गंदे नाले में फेंक दिया। मृतक सोमवीर के भतीजे मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव में मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार देर सायं वह दुकान से घर आ रहा था तो उसने चाचा सोमवीर को अली मोहम्मद की दुकान पर बैठे देखा था। उस समय गांव का ही सोमबीर भी वहीं बैठा हुआ था।
उसने आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले सोमबीर के भाई की मौत हो गई थी, उसमें उसे उसके चाचा पर शक था। इसी के चलते उसने उसके चाचा की हत्या की है। पुलिस के अनुसार मृतक सोमवीर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर दुकानदार अली मोहम्मद और सोमबीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तोशाम थाना के एएसआई दलीप सिंह ने कहा कि दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।