फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   youth commits suicide

बास्केटबॉल नहीं खेलने दिया तो फांसी लगाई

Sat, 23 Nov 2013 08:40 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Nov 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
youth commits suicide

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में अफ्रीकी देश कांगो के एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर मौत को गले लगा लिया। मौत का कारण यह था कि उसके अभिभावकों ने उसे बास्केटबॉल नहीं खेलने दिया।

विज्ञापन


खेल छुड़वाकर उसे पढ़ाई के लिए दिल्ली भेज दिया था। इस बात की पुष्टि शव के पास फ्रेंच भाषा में मिले सुइसाइड नोट से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से कांगो का रहने वाला अमानी बिन अमानी(21) ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पिछले दो माह से रहता था। वह दिल्ली के साउथ एक्स के एक इंस्टीट्यूट में लैंग्वेज की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि शुक्रवार शाम को अमानी के पड़ोसियों ने उसके कमरे से बदबू महसूस की तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने इस बारे में ग्रीन फील्ड कॉलोनी पुलिस को सूचित कर दिया। चौकी इंचार्ज बदन सिंह पुलिसकर्मियों सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब अमानी का दरवाजा खोला तो अंदर उसका शव फंदे पर लटका मिला।

पुलिस का कहना है कि शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसने दो-तीन दिन पहले आत्महत्या की है।  पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक सुइसाइड नोट बरामद हुआ। उसमें फ्रेंच में लिखा है कि वह बास्केटबॉल का बड़ा खिलाड़ी बनना चाहता है, जबकि उसके परिजन उससे पढ़ने के लिए कह रहे हैं।

पुलिस ने सुइसाइड नोट कब्जे में ले लिया और कांगो दूतावास को सूचित कर दिया। दूतावास से एक अधिकारी ने आकर मौके का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस ने अमानी के दोस्तों को भी सूचित किया है।


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। यहां से शव की खराब हालत देखते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव दूतावास को सौंप दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मृतक के कमरे में कुछ पदक भी मिले हैं।











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed