{"_id":"b946f6b86b576462253f4d1a1576b01f","slug":"young-man-killed-in-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Tue, 17 Dec 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम गांव बहबलपुर के एक युवक को शराब पिलाकर मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बाइक में कार से टक्कर मारी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सरपंच के बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गांव बहबलपुर निवासी विक्रम के पुत्र राजेश ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज कर्राई रिपोर्ट में कहा है कि वे छह भाई हैं, जिनमें संजय सबसे बड़ा है। वह बल्लभगढ़ की मार्केट में इन्वर्टर-बैट्री की दुकान चलाता था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव के सरपंच ब्रह्म सिंह का बेटा भीम उसे घर से बुलाकर ले गया। शाम करीब छह बजे संजय ने उसे फोन पर बताया कि उसे सौतई-दयालपुर के रास्ते पर आनंद आश्रम के नजदीक शराब पिलाई गई। अब उसे जान से मारने के लिए भीम, सतीश, राकेश व प्रह्लादपुर निवासी वेदू मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजेश का कहना है कि वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि ये सभी उसके भाई से मारपीट कर रहे थे। संजय उनसे बचने के लिए अपनी बाइक लेकर भागा तो आरोपियाें ने कार से उसमें सीधी टक्कर मार दी और फरार हो गए। इसके बाद राजेश संजय को घायलावस्था में बाइक पर लेकर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश का कहना है कि इन लोगाें से संजय की पुरानी रंजिश थी।
विज्ञापन