फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Young boy swallows narcotic substance while in police custody

Haryana: पुलिस हिरासत में युवक ने निगला नशीला पदार्थ, अस्पताल में मौत; परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी,हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी,हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
सार

25 वर्षीय युवक संदीप की पुलिस की सीआईए वन टीम की कस्टडी में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के टॉर्चर से उसकी मौत हुई।

विज्ञापन
Young boy swallows narcotic substance while in police custody
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जगदीश कॉलोनी में बुधवार शाम छापेमारी के दौरान पकड़े गए 25 वर्षीय युवक संदीप की पुलिस की सीआईए वन टीम की कस्टडी में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के टॉर्चर से उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि युवक ने सीआईए टीम को देखते ही हाथ में लिया नशीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस को युवक से सात ग्राम चिट्टा भी मिला है। नशीला पदार्थ मिलने का मामला भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन




हांसी पुलिस को जगदीश कॉलोनी में एक युवक के नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिली थी। जिस पर बुधवार दोपहर बाद सीआईए वन की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने पहले मुखबीर को संदीप से नशीला पदार्थ खरीदने के लिए भेजा। जैसे ही उसने नशीला पदार्थ संदीप से खरीदा तो टीम ने रेड की। टीम को देखते ही संदीप पॉलिथीन सहित नशीला पदार्थ निगल गया। काफी मात्रा में चिट्टा शरीर में चला गया। इस दौरान पुलिस ने कुछ नशीला पदार्थ उससे बरामद भी किया। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ी तो उसे शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। निजी अस्पताल में पहुंचने तक युवक को पूरा नशा भी हो गया था। अस्पताल ने उसकी गंभीर हालत देखकर हिसार रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में मृतक के दो परिजन उनके साथ थे। उन्होंने कोई टॉर्चर नहीं किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि संदीप ने पहले भी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नशीला पदार्थ निगला था। तब वह कई महीनों तक बीमार रहा था। उस पर पहले कितने मामले दर्ज हैं इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर सीआईए वन टीम ने रेड की थी। रेड के दौरान युवक ने टीम को देखते ही नशीला पदार्थ निगल लिया। टीम ही उसे अस्पताल में लेकर गई। जहां से हिसार रेफर किया। नशीले पदार्थ के अत्याधिक मात्रा में सेवन से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसे टॉर्चर नहीं किया। टीम ने सात ग्राम चिट्टा बरामद भी किया है। इसमें मामला भी दर्ज किया जाएगा। परिजनों का आरोप है तो उनके बयान दर्ज करेंगे। - विनोद शंकर, डीएसपी, हांसी

हांसी सीआईए पुलिस युवक को लेकर आई थी। इस युवक को मृत ही लाया गया था। शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। तीन-चार पुलिसकर्मी इसे शाम 6 से 7 बजे के बीच अस्पताल लेकर आए थे। इसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है या नहीं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। -अशोक कुमार, चिकित्सक, शांति देवी अस्पताल, हिसार

साढ़े तीन बजे पुलिसकर्मी हमारे घर आए। आते ही वह संदीप को पीटने लगे। उनकी पिटाई से वह बेहोश भी हो गया। इसके बाद वह उसे थाने ले गए और हमे एक घंटे बाद थाने में आने को कहा। जब हम थाने में पहुंचे तो पुलिस वालों ने कहा कि दो-तीन लोग हमारे साथ चलो। इसके बाद वह हमें व संदीप को यहां अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस वालों की पिटाई से ही संदीप की मौत हुई है। - राजबाला, संदीप की चाची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed