फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   You will fight on the issue of corruption in Haryana

हरियाणा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ेगी आप

Thu, 16 Jan 2014 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Thu, 16 Jan 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
You will fight on the issue of corruption in Haryana
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार, नौकरियों में भेदभाव सहित जमीन से जुड़े मुद्दों को चुनाव में मुख्य एजेंडे में रखा जाएगा। वे नई अनाज मंडी में आयोजित पार्टी की रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय हजकां, भाजपा, इनेलो, कांग्रेस का एक गिरोह है। सभी पार्टियों में आपसी समझौता है कि सत्ता में कोई भी आए, असली मुद्दे की बात कोई नहीं करता।
विज्ञापन


आम जनता से किसी को कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में इन सभी पार्टियों के लिए परेशानी पैदा कर दी है। क्योंकि पार्टी ने सच्चाई के साथ जनता के मुद्दों को उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली में आम आदमी की सरकार के बाद हरियाणा के आम आदमी को उसका हक दिलवाना है। इसी कारण दिल्ली हुई हमारी, अब हरियाणा की बारी है.. का नारा दिया गया है। पार्टी की पहली बड़ी रैली में जिले भर से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में राजनीति में हर तरफ भ्रष्टाचार है। आम आदमी को उसका हक दिलवाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। प्रदेश में पार्टी की सदस्यता लगातार बढ़ रही है। पांच दिन में सदस्यता एक लाख से ऊपर पहुंच गई है।

यह 26 जनवरी तक चलेगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे अपने हकों के लिए आगे आएं और आम आदमी से जुड़कर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का भागीदार बनें।

नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में केवल और केवल लूट मचाई जा रही है। मंत्रियों, मुख्यमंत्री की लूट से हरियाणा की जनता तंग आ चुकी है। शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए बिना किसी स्वार्थ के आप से जुड़कर देश को बचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि यहां न कोई टिकट बेची जाएगी, न अपराधियों को टिकट दिया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी के सचिव परमजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव गोदारा, जिला संयोजक प्रदीप रापड़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश कटारिया, प्रोमिला सहारण, राधेश्याम प्रजापति, अमित, शमशेर मान सहित भारी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कई गणमान्य व्यक्ति भी दिखे
आप की रैली में शहर की कई गणमान्य हस्तियों के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख चिंतकों में से एक डॉ. डीआर चौधरी, साहित्यकार अभय मौर्य, प्रो. राजबीर पाराशर, संभव संस्था के डायरेक्टर एवं एक्टिविस्ट कुमार मुकेश, भाकियू के गुरनाम सिंह चढ़ूनी, हरियाणा इंसाफ सोसायटी के संयुक्त सचिव सुरेंद्रपाल सिंह भी दिखे।

ओमप्रकाश करोड़ा ने जताया रोष
रैली में पहुंचे अन्ना समर्थक ओमप्रकाश करोड़ा ने अनदेखी पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि एक साल पूर्व उन्होंने अनशन कर पार्टी के लिए काम किया। लेकिन अब उन लोगों की अनदेखी की जा रही है। करोड़ा ने पार्टी नेता नवीन जयहिंद को अपनी शिकायत दर्ज करवाई।


दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता भी नजर आए
आप की रैली में कई दूसरी पार्टियों के सक्रिय कार्यकर्ता भी नजर आए, जिसमें लगभग सभी बड़ी पार्टियों की रैलियों में अग्रणी रहने वाले लोग शामिल थे। वहीं, कई सरकारी विभागों के कर्मचारी भी रैली में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed