फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   yamunanagar mayor office scandel

जंग का अखाड़ा बना मेयर का ऑफिस

Tue, 03 Sep 2013 02:11 AM IST
यमुनानगर/ब्यूरो
यमुनानगर/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar mayor office scandel

हरियाणा के यमुनानगर जिले में मेयर का आफिस उस समय जंग का अखाड़ा बन गया, जब भाजपा और कांग्रेस पार्षदों में कुर्सी को लेकर मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन


हाथापाई में सीनियर डिप्टी मेयर के मुंह पर थप्पड़ पड़ा, वहीं भाजपा की एक पार्षद और भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चोटिल हो गए।

इस मारपीट के खिलाफ मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शहर थाने में शिकायत दी गई है।

सोमवार को निगम कार्यालय में मेयर के कमरे में भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, वार्ड नंबर आठ की पार्षद संगीता सिंघल भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश त्यागी, इनेलो पार्षद अजय बिल्लू और भाजपा युवा के जिला महामंत्री नितिन कपूर बैठे थे।
विज्ञापन


तभी मेयर सरोज बाला, उनके पति सेवा सिंह और बबलू सुढैल कमरे में आए। उस समय सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू मेयर की कुर्सी पर बैठे थे। मेयर और बबलू सुढैल ने पवन बिट्टू से मेयर की कुर्सी पर बैठने को लेकर एतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर उनकी पवन बिट्टू से कहासुनी हो गई। पवन बिट्टू का कहना है कि बबलू सुढैल ने फोन कर कांग्रेस समर्थित पार्षद देवेंद्र सिंह और कांग्रेसी नेता भूपेंद्र राणा को वहां बुला लिया। इन दोनों ने भी वहां आकर पवन बिट्टू से मेयर की कुर्सी पर बैठने का विरोध किया।

देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। मारपीट में सबसे अधिक नितिन कपूर को चोटें आईं। बीचबचाव कर रहे भाजपा नेता राकेश त्यागी की टांग में चोट लग गई।

साढ़े तीन घंटे तक नहीं हो पाई सुलह
इस मारपीट का पता चलते ही दोनों पक्षों के समर्थक और अन्य पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक बार फिर वहां तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाला।

इसके बाद मेयर के कमरे में दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश हुई। इस दौरान भी दोनाें पक्ष एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे। इस दौरान बहस भी हुई। मेयर की कुर्सी पर सीनियर डिप्टी मेयर बैठ सकता है या नहीं, इसे लेकर जोरदार बहस छिड़ी रही।

नगर निगम ईओ से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि मेयर के गैर हाजिर होने पर भी सीनियर डिप्टी मेयर उनकी कुर्सी पर बैठ सकता है।


साढ़े तीन घंटे तक पुलिस की मध्यस्थता में सुलह का प्रयास जारी रहा, लेकिन अंत तक कोई नतीजा नहीं निकला।

बाद में सीनियर डिप्टी मेयर की ओर से शहर थाने में पार्षद देवेंद्र सिंह, कांग्रेसी नेता भूपेंद्र राणा और बबलू सुढैल के खिलाफ शिकायत दी गई।

इसके बाद मेयर की ओर से भी सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, पार्षद संगीता सिंघल, भाजपा युवा नेता नितिन और चार-पांच अन्य के खिलाफ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने की थाने में लिखित शिकायत दी गई।

मेयर के साथ बदसलूकी की
मेयर सरोज बाला के पति सेवा सिंह ने कहा कि सीनियर डिप्टी मेयर पहले भी मेयर की कुर्सी पर बैठे चुके हैं। उन्हें इसके लिए मना किया गया है, लेकिन वह बार-बार ऐसा कर रहे हैं।

उन्हें मेयर की कुर्सी पर न बैठने को कहा गया तो उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। पवन बिट्टू, पार्षद संगीता सिंघल और अन्य ने मेयर के साथ बदसलूकी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed