फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youyh fired

युवक ने बस यात्री पर चलाई गोली, घायल

Sat, 20 Jun 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर Updated Sat, 20 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रादौर मेें एक युवक द्वारा चलाई गई गोली से एक बस यात्री घायल हो गया और एक अन्य यात्री बाल-बाल बच गया। घायल यात्री बस के चालक-परिचालक और अन्य यात्रियों के साथ युवक और उसके दो साथियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भाग रहा था। गोली चलाने वाले युवक को पकड़कर उसकी खूब धुनाई की गई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया युवक सोनीपत का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को रोडवेज की एक बस यमुनानगर से एक बस करनाल जा रही थी। बस में नशे में धुत तीन युवक बैठे हुए थे। बस जब जोड़िया पहुंची तो तीनों युवक किसी बात को लेकर परिचालक से हाथापाई करने लगे। चालक ने जैसे ही बस रोकी तो युवक बस से उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन


चालक बस को लेकर रादौर बस अड्डे पहुंचा तो उसे वही तीनों युवक बस अड्डे पर खड़े नजर आए। बस का चालक, परिचालक और अन्य यात्री उन युवकों को पकड़ने के लिए नीचे उतरे। उन्हें अपनी तरफ आता देख युवक रादौर बाजार की ओर भाग निकले। चालक-परिचालक और यात्री उनके पीछे भागे। इसी बीच एक युवक ने देसी कट्टा निकालकर गोली चला दी। गोली का छर्रा पीछा कर रहे बस यात्री करनाल निवासी जोनी के हाथ में लगा, जबकि एक अन्य यात्री छोटाबांस निवासी रविंद्र के कंधे से छर्रा छूकर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चालक-परिचालक और बस यात्रियों ने गोली चलाने वाले युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की गई और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक सोनीपत निवासी नवीन बताया जा रहा है। चालक-परिचालक के बयान पर पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed