{"_id":"6994b9cc2c53c2fff6009294","slug":"youths-showcase-their-talent-in-sports-competitions-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151567-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवाओं ने खेल मुकाबलों में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवाओं ने खेल मुकाबलों में दिखाई प्रतिभा
Wed, 18 Feb 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि व आयोजक। स्वयं
- फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खंड सरस्वतीनगर के गांव तलाकौर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।
इस दौरान वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सैनी तथा सरपंच संदीप सैनी उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।