फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youths shot run on liquor contractor

युवकों ने शराब ठेकेदार पर चलाई गोली

Fri, 18 Jul 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 18 Jul 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youths shot run on liquor contractor
पेट्रोल पंप के सामने स्थित शराब ठेके पर डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने हमला बोल दिया। युवकों ने ठेकेदार पर गोली चलाई, जिसमें वह बच गया।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावरों ने ठेके के कारिंदों की जमकर पिटाई की। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ युवकों को नामजद करते हुए करीब 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सलवान (करनाल) निवासी राजेंद्र सिंह ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केशव पेट्रोल पंप के सामने स्थित देसी शराब के ठेका कार्यालय में काम करता है।

देर शाम वह चमरारा पानीपत निवासी विपिन के साथ कार्यालय में बैठा था। इसी दौरान प्रदीप उर्फ सन्नी, छोटू, मुस्तकीन, शादीपुर निवासी मनीष, रायपुर कॉलोनी निवासी पिंचू, भांगा, कामीमाजरा निवासी सुरजा, बरेहड़ी निवासी मनीष अपने बीस अन्य दोस्तों के साथ कार्यालय में घुस आया।
विज्ञापन


उक्त युवकों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। राजेंद्र ने शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने उस पर फायर भी किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

शोर सुनकर जब आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद किया है, जबकि 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed