{"_id":"61478cb78ebc3e8477791542","slug":"youths-broke-the-glass-of-the-car-after-drinking-alcohol-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl83772067","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने शराब पीकर तोड़ा कार का शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने शराब पीकर तोड़ा कार का शीशा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। अगर आप शहर में घर के बाहर अपनी कार खड़ी करते हैं तो सावधान हों जाए। कुछ युवक पहले शराब पीते हैं, उसके बाद गली में खड़ी गाड़ियों पर पत्थर फेंक कर शीशे तोड़ रहे हैं। शास्त्री कॉलोनी के सामने गली नंबर छह में शनिवार की रात हुई इस तरह की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज लेकर आरोपियोें का सुराग लगा रही है।
शास्त्री कॉलोनी के सामने गली नंबर छह में रहने वाले प्रदीप ग्रोवर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार की रात उन्होंने घर से पास अपनी नई गाड़ी खड़ी की थी। कुछ देर बाद उसे शीशे टूटने की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकलकर आया तो उसकी कार के पीछे का शीशा टूटा हुआ मिला और कार में कांच बिखरा था। पिछली सीट पर ईंट का टुकड़ा भी मिला है। प्रदीप ने बताया कि यह घटना रात करीब पौने एक बजे हुई है। आजाद नगर में पहले भी कई बार गाड़ियों के शीशे तोड़े जा चुके हैं,लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा चुके हैं।
उसने बताया कि गाड़ी पर पत्थर फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक शराब पीते नजर आ रहे हैं। शराब पीने के बाद एक युवक कार पर पत्थर फेंकता दिखाई दिया। प्रदीप ने इसकी शिकायत रामपुरा चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियोें का सुराग लगा रही है।