फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Prime Minister is not talking about the people's concerns: Varun Chaudhary

प्रधानमंत्री जन की बात नहीं कर रहे : वरुण चौधरी

Mon, 14 Sep 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister is not talking about the people's concerns: Varun Chaudhary
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के साथ पदाधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के निजी पैलेस में रविवार को शहरी कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा जनहितों पर कुठाराघात कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वास्तव में महिला आरक्षण विधेयक पास नहीं करना चाहती। इसलिए इसमें अड़चन लगाई जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने महिलाओं को सशक्त बनाया। जन कल्याण की योजनाएं कांग्रेस के राज में लागू हुई। प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर बनी हुई, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में जाकर वहां की व्यवस्था पर बखान दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं। वह जन की बात नहीं करते। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में विदेश से काला धन वापस लाने, किसानों की आय डबल करने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने जैसे वादे करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष शहरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि सभी को गुटबाजी खत्म करनी होगी। जनता कांग्रेस को चाहती है, लेकिन गुटबाजी से नुकसान हो रहा है। जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि यह सरकार नौकरियां खत्म कर रही है। भर्तियां कर अपने लोगों से कोर्ट केस करा इन्हें लटका रही है। इस अवसर पर रमन त्यागी, निर्मला चौहान, सुरेश डांढा, राजकुमार त्यागी, सतपाल कौशिक, मेम सिंह दहिया, रमाशंकर, गीता रानी, मोहन गुर्जर, रविंद्र बबलू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed