{"_id":"6a2863e5e1f4c2d14d0a0376","slug":"youth-will-learn-about-vedic-sacraments-and-patriotism-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157518-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वैदिक संस्कारों व राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वैदिक संस्कारों व राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ेंगे युवा
Wed, 10 Jun 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
गुरुकुल शादीपुर में आयोजित हवन में आहुतियां डालतीं मेयर सुमन बहमनी व अन्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरुकुल शादीपुर स्थित श्रीमद्दयानन्द उपदेशक महाविद्यालय एवं वैदिक साधन आश्रम में आयोजित आर्य वीर दल आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी ने हवन और ध्वजारोहण कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 135 आर्य वीरों को चरित्र निर्माण, आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आचार्य कर्मवीर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने अपने संबोधन में यज्ञ की महत्ता और मानव जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए वैदिक जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। गुरुकुल के प्रधान मोहित आर्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए गुरुकुल की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।
आचार्य सर्वमित्र आर्य ने कहा कि आर्य वीर दल का यह शिविर केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे संस्कारित, अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ युवाओं की आवश्यकता है जो समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन
शिविर में प्रतिभागियों को शारीरिक एवं आत्मिक शिक्षा के साथ आत्मरक्षा, नेतृत्व क्षमता, वैदिक संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक दायित्वों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर 13 जून की सायंकाल तक चलेगा। मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि ऐसे संस्कारयुक्त शिविर बच्चों और युवाओं में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। इस अवसर पर गुरुकुल समिति की उपप्रधान सोनिया पुरी, कोषाध्यक्ष डॉ. पुनीत बंसल, राजीव अग्रवाल, मास्टर सत्यपाल, रवि अग्रवाल, जितेंद्र नाथ चंडोक, संजीव नरूला, सुरिंद्र आहूजा, जयपाल आर्य, जसविंद्र आर्य उपस्थित रहे।