फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth swindled out of 2.53 lakh on the pretext of profits.

Yamuna Nagar News: मुनाफे का झांसा देकर युवक से 2.53 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth swindled out of 2.53 lakh on the pretext of profits.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑनलाइन निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने आदर्श नगर निवासी गुलशन कुमार से 2.53 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित गुलशन कुमार ने बताया कि 19 से 22 सितंबर के बीच अज्ञात ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए उनसे संपर्क किया। ठगों ने उन्हें ऑनलाइन निवेश की जानकारी देते हुए कम समय में भारी मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। उनके झांसे में आकर उन्होंने निवेश करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ठगों ने अलग-अलग चरणों में उनसे विभिन्न बैंक खातों में कुल 2.53 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रकम जमा कराने के बाद जब उन्हें वादे के मुताबिक मुनाफा नहीं मिला, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप और टेलीग्राम आईडी के साथ-साथ इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed