फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth swallowing poison

जयधर में तनाव के बीच युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
youth swallowing poison
गांव जयधर में बकरीद की रात को घर के आगे मांस फेंकने को लेकर हुआ विवाद शांत नहीं हो पा रहा है। गांव में तनाव के बीच विशेष समुदाय के युवक जिशान (18) ने शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के जेपी अस्पताल में लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव उठाने से भी इंकार कर दिया। मामले में छछरौली पुलिस ने मृतक युवक के चाचा की शिकायत पर छह लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक जिशान के चाचा ईनाम ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को बकरीद का त्योहार था। तब गांव के कुछ लोगों में मांस को लेकर विवाद हो गया था। यह भी आरोप लगाया गया था कि विशेष समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के युवक के मुंह में जबरन मांस ठूंस दिया। आरोप है कि फंसाने की नीयत से कुछ लोगों ने भतीजे जिशान का नाम इस मुकदमे में लिया था। शनिवार को उसका भतीजा मलिकपुर में अपने ताऊ के घर दावत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव भिलपुरा मोड़ के पास जयधर निवासी अमित, बिल्लू, जोनी, हैप्पी, मनीष, अमन और 10-12 अन्य ने उसके भतीजे जिशान को रास्ते में रोक लिया था। साथ ही गांव नहीं छोड़ने पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि धमकी से आहत होकर ही जिशान ने आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने जिशान के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। साथ ही शिकायत के आधार पर एक और केस दर्ज कर लिया है। विदित हो कि जयधर मामले को लेकर यह अब तक की पांचवीं एफआईआर है।
विज्ञापन

कई दिन से गांव में तनाव
21 जुलाई की रात को जयधर निवासी एक युवक के घर के आगे पॉलीथिन में पैक मीट के टुकड़े मिले, जिसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया। मीट के टुकड़े मिलने के लगभग दो घंटे बाद जयधरी निवासी विपिन जयधर में अपने दोस्त विशु के घर जन्मदिन मनाने आया था। आरोप है कि उसे गांव के कुछ युवकों ने पकड़ लिया और उसको दुकान में बंद कर उसके मुंह में मीट के टुकड़े ठूंसने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम का कहना है कि मामले में छह लोगों को नामजद कर 10-12 अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। मृतक जिशान किसी केस में आरोपी नहीं था। गांव में शांति का माहौल है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
इन्सर्ट
पांच अगस्त तक का दिया अल्टीमेटम, गिरफ्तारी न होने पर जाम लगाने की चेतावनी
उधर, जयधर में चल रहे विवाद को लेकर शनिवार को भीलपुरा स्थित खेल स्टेडियम में दूसरे पक्ष की पंचायत हुई। इसमें युवक से मारपीट, लूट व जबरन मुंह में मांस ठूंसने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को पांच अगस्त तक का समय दिया गया है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी गई है।

वर्जन
एसपी कमलदीप गोयल का कहना है कि पूरे मामले पर पुलिस नजर बनाए हुए है। आत्महत्या के मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई गई है। किसी भी तरह से हालात बिगड़ने नहीं दिए जाएंगे। गांव में कई दिन से पुलिस की टीम तैनात है। सभी समुदाय के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed